Hottest Places: भारत और यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारत के कई राज्यों में हीट वेव ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इस भीषण गर्मी के बीच हम आपको दुनिया की पांच सबसे गर्म जगहों के बारे में बताएंगे। इन जगहों पर गर्मी से इंसान की जान भी जा सकती है। इन स्थानों पर मौसम इतना गर्म होता है कि सिर्फ 10 मिनट में इंसान बीमार पड़ सकता है या कुछ घंटों में इंसान की जान सकती है।
Hottest Places: कहां हैं दुनिया की 5 सबसे गर्म जगहें? सिर्फ कुछ ही घंटे में हो सकती मौत
Hottest Places: दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन दिनों भारत और यूरोप समेत दुनिया के कई देश हीट वेव का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं दुनिया की पांच सबसे गर्म जगहों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेथ वैली (कैलिफोर्निया)
दुनिया की सबसे ज्यादा गर्म जगहों में अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की डेथ वैली शामिल है। यहां पर 37 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। यहां पर गर्मी के कारण हैं जिनमें सूरज की गर्मी, घाटी में गर्म हवाओं का बाहर नहीं जा पाना और फंसकर घूमते रहना शामिल है। इसके अलावा इस वैली के आसपास रेगिस्तान मौजूद हैं, जहां से गर्म हवाएं आती हैं। यहां पर जलीय स्रोतों से ह्यूमिडिटी निकलती है, जिनके कारण डेथ वैली में जानलेवा गर्मी पड़ती है।
फ्लेमिंग माउंटेन (चीन)
चीन का फ्लेमिंग माउंटेन टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी इलाके में स्थित है। शिनजियांग प्रांत के तियान शान में स्थित लाल सैंडस्टोन्स की पहाड़ियों को फ्लेमिंग माउंटेंस या हुओयान माउंटेंस भी कहा जाता है। इस पहाड़ की लंबाई 100 किलोमीटर और चौड़ाई 5 से 10 किलोमीटर है। इस जगह गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। बताया जाता है कि साल 2008 में इस इलाके में 66.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
Viral: यहां दिखा 14 फीट का किंग कोबरा, पूंछ पकड़कर खींचा तो कर दिया हमला, रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो वायरल
ल अजीजिया (लीबिया)
लीबिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जाफरा जिले में ल अजीजिया एक छोटा सा कस्बा स्थित है। यहां पर बहुत अधिक गर्मी पड़ती है। आमतौर पर यहां का अधिकतम तापमान 35 से 40 के बीच रहता है, लेकिन 13 सितंबर 1922 में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि, विश्व मौसम संगठन (WMO) ने साल 2012 में इसे गलत बताया था, क्योंकि इस इलाके में उस समय तापमान मापने की सुविधा नहीं थी। हालांकि, इस इलाके में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है।
Viral Video: मुंबई में घर किराए पर लेना कितना मुश्किल, शख्स ने बताई सपनों के शहर की कड़वी सच्चाई
सोनोरन रेगिस्तान (अमेरिका)
सोनोरन रेगिस्ता अमेरिका से उत्तरी मेक्सिको तक फैला है, जहां पर जानलेवा गर्मी पड़ती है। यहां पर कैक्टस के पौधे हैं जो बेहद खतरनाक हैं। यह रेगिस्तान एरिजोना प्रांत में स्थित है जहां कुछ दुर्लभ जगुआर दिखाई देते हैं। यहां का औसत तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है।