Viral Video: 116 साल की उम्र में भी अटूट आस्था, 3550 सीढ़ियां चढ़ बुजुर्ग महिला ने किए बालाजी धाम के दर्शन
Viral Video: सोशल मीडिया पर कर्नाटक की 116 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्होंने तिरुमला के अलिपिरी मार्ग से 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
116 Year Old Woman Tirumala Temple Viral Video: इंसान के अंदर अगर अटूट आस्था हो तो हिम्मत कभी नहीं टूटती। विश्वास और श्रद्धा इंसान को ऐसी शक्ति देते हैं, जिससे वह कठिन से कठिन रास्ता भी आसानी से पार कर लेता है। सोशल मीडिया पर कर्नाटक की 116 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला लक्ष्मव्वा का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरुमला के अलिपिरी मार्ग से 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करती नजर आ रही हैं।
Viral Video: प्रभु देवा के मुकाबला गाने पर ओडिशा की टीचर का जबरदस्त एनर्जेटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बुजुर्ग महिला हाथ में लाठी लेकर धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ रही है। महिला के साथ उनके परिवार का एक सदस्य भी मौजूद है, जो उन्हें सहारा देते हुए साथ चल रहा है। आमतौर पर 70-80 साल की उम्र के बाद लोगों को घुटनों में दर्द और थकान जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, ऐसे में 116 साल की उम्र में बिना किसी बड़ी मदद के इतनी लंबी और मुश्किल चढ़ाई चढ़ना वाकई हैरान करने वाला है।
Amazing!🙏
A 116-year-old woman from #Karnataka walked to #Tirumala via Alipiri steps,proving that age is only for the body—not for faith.Her unwavering #devotion has inspired thousands.
She Deserves a VIP Darshan for her extraordinary devotion.@naralokesh Garu,pls look this pic.twitter.com/Qiaj2ShNaL— Temple Connects (@Temple_Connects) July 4, 2026
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि, इस बुजुर्ग महिला ने पूरे रास्ते 'गोविंदा-गोविंदा' का नाम जपते हुए यह सफर तय किया। बुजुर्ग महिला अपने आसपास मौजूद लोगों और भक्तों के बीच धीमी लेकिन मजबूत चाल से आगे बढ़ती रहीं। उनकी हिम्मत और भक्ति वहां मौजूद बाकी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बन गई है।बताया जा रहा है कि यह महिला कर्नाटक की रहने वाली हैं और इनका नाम लक्ष्मव्वा है।
116 साल की उम्र में 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने वाली बुजुर्ग महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- उम्र सिर्फ शरीर के लिए मायने रखती है, भक्ति के लिए नहीं। बता दें कि, तिरुमला की पहाड़ी तक पहुंचने वाला अलिपिरी मार्ग श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यह रास्ता आसान नहीं, इसमें हजारों सीढ़ियां चढ़ने के बाद भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन होते हैं।
Viral Video: अमेरिकी झंडे के साथ स्काईडाइवर ने आसमान में भरी उड़ान, पेड़ में फंसा पैराशूट, फिर जो हुआ......
Viral Video: इंसानियत की मिसाल बनीं स्कूल वार्डन, बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर 6 किमी चली पैदल
बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यह वाकई एक अद्भुत नजारा है और उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली ताकत मन और विश्वास में होती है। दूसरे शख्स ने लिखा- आज के दौर में जब युवा भी थोड़ी दूर चलने में थक जाते हैं, वहां इस उम्र में इतनी लंबी चढ़ाई चढ़ना सच में प्रेरणादायक है। वहीं कुछ लोगों ने इस पोस्ट में टैग किए गए आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश से भी अपील की है, इस बुजुर्ग महिला को वीआईपी दर्शन की सुविधा दी जाए, ताकि उन्हें आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।