फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   China's scariest rollercoaster leaves 2 men screaming non-stop Fancy a ride?

चीन की इस राइड में बैठे लोगों की कांपी रूह, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, क्या आप करना चाहेंगे इसकी सवारी?

Sun, 30 Aug 2026 02:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक चीन की रोलर कोस्टर की राइड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बैठे दो शख्स नजर आ रहा है, जो लगातार चीख रहे हैं। 

विज्ञापन
China's scariest rollercoaster leaves 2 men screaming non-stop Fancy a ride?
चीन की इस राइड में बैठे लोगों की कांपी रूह, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे - फोटो : instagram

विस्तार

हर किसी की रोलर कोस्टर पर बैठने की हिम्मत नहीं होती है। अगर रोलर कोस्टर की राइड करते आपको खुद पता न हो कि अगले ही पल आपका चेहरा किस दिशा में होगा, तो हालत कैसी होगी। चीन के एक एम्यूजमेंट पार्क में दो लोगों के साथ ऐसी ही घटना घटी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कोस्टर पर दोनों बहुत आराम से बैठ दिख रहे हैं। राइड धीरे-धीरे ऊपर की तरफ जाती है, तो उनके चेहरे पर ज्यादा डर नहीं दिख रहा था, लेकिन जैसे ही रोलर कोस्टर की रफ्तार तेज होती है और नीचे की तरफ गोता लगाते ही दोनों की हालत खराब हो जाती है। कुछ मिनट तक राइड के साथ-साथ दोनों की चीखने आवाज हवा में गूंजती रहती है। 
विज्ञापन


वीडियो में दो युवक एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। शुरू में सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन रफ्तार, तेज मोड़, अचानक गिरावट और हवा में उल्टा होने के बाद दोनों लगातार चिल्लाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram


पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग

क्या है राइड की खासियत?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें चीन के चांगझोउ स्थित चीन डाइनॉसोर पॉर्क की मशहूर डाइनोकोंडा रोलर कोस्टर दिखाई दे रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी सीटे हैं, जिन्हें ट्रैक से अलग एक खास एक्सिस पर लगाया गया है। इससे रोलर कोस्टर के दौड़ते समय सीटें अपने आप अलग-अलग दिशा में घूम सकती हैं। इसका मतलब यह है कि ट्रैक एक दिशा में आगे बढ़ता है, लेकिन सीट किधर घूमेगी, यह हमेशा पहले से तय नहीं रहता है।

नेपाल की बाढ़ सिर्फ शुरुआत! दुनिया के इन देशों में भी मच सकती है भयानक तबाही, वैज्ञानिकों ने दी खतरनाक चेतावनी

रोलर कोस्टर की तेज रफ्तार, गिरावट और 360 डिग्री के लूप के दौरान राइडर कभी आगे, कभी पीछे या किसी दूसरी दिशा की तरफ हो सकते हैं। इसके कारण राइड में बैठे लोग अगले पल होने वाली मूवमेंट का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में इस डिजाइन की सिर्फ तीन राइड हैं। डाइनोकोंडा दुनिया की बेहद दुर्लभ रोलर कोस्टर राइड है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed