फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Student graduate collects degree with pet cat on shoulder viral video

वायरल वीडियो: बिल्ली को कंधे पर बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Sun, 30 Aug 2026 05:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 30 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अनोखी ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र डिग्री लेने के लिए मंच पर पहुंचता है, लेकिन वो अकेला नहीं उसके साथ उसकी पालतू बिल्ली भी कंधे पर बैठी थी। 

विज्ञापन
Student graduate collects degree with pet cat on shoulder viral video
बिल्ली के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री लेता छात्र - फोटो : @shutupnaval

विस्तार

बिल्ली के साथ डिग्री लेते छात्र का वायरल वीडियो: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिग्री हासिल करने का दिन हर छात्र के लिए बेहद खास होता है। कन्वोकेशन समारोह में स्टेज पर पहुंचकर डिग्री लेना, प्रोफेसरों से मिलना और उस खास पल को तस्वीरों में कैद करना छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन जाता है, जिन्हें वे लंबे समय तक संजोकर रखते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक छात्र ने अपने ग्रेजुएशन के इस खास पल को कुछ इस अंदाज में यादगार बनाया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। 

विज्ञापन


नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच भी टिका रहा यह हरा मकान, लोग बोले- इंजीनियरिंग का कमाल या कुदरत का करिश्मा
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छात्र अपनी पालतू बिल्ली को आराम से कंधे पर बैठाकर स्टेज की ओर बढ़ता है। जैसे ही वह डीन और प्रोफेसरों के पास पहुंचता है, बिल्ली को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस दौरान कुछ प्रोफेसर बिल्ली को प्यार से सहलाते नजर आते हैं, जबकि कुछ उसे देखकर दुलार करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ar. Naval Tambulkar (@shutupnaval)


वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पूरी सेरेमनी के दौरान बिल्ली बेहद आराम से छात्र के कंधे पर बैठी रही। उसने न तो कोई शरारत की और न ही छात्र को परेशान किया। उसे देखकर ऐसा लग रहा था, मानो यह ग्रेजुएशन सिर्फ छात्र का नहीं, बल्कि उसकी प्यारी साथी बिल्ली का भी खास दिन हो। कंधे पर बिल्ली बैठाकर डिग्री लेने पहुंचे छात्र के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।


पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग

2017 से गुल्लक में पैसे जोड़कर क्या मिला? वीडियो देख लड़की की हो रही जमकर तारीफ

 


छात्र का अपनी पालतू बिल्ली को ग्रेजुएशन के इस खास पल का हिस्सा बनाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसे देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इसे कन्वोकेशन नहीं, 'कैटवोकेशन' कहो। दूसरे शख्स ने लिखा- वह यह वीडियो अपनी बिल्ली को दिखाएगा, ताकि उसे पता चल सके कि दूसरी बिल्लियां भी डिग्री लेने कॉलेज जा रही हैं। वहीं कई यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर देखे गए सबसे अच्छे वीडियो में से एक बताया। 

वायरल वीडियो: शादी में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा, अनोखे सरप्राइज को देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed