सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Chinese Family Buries Rs 1 5 Crore Mercedes Car With Dead Relative Video Viral

Viral: पिता को लग्जरी गाड़ियों का था शौक, बच्चों ने कब्र में शव के साथ दफना दी 1.5 करोड़ की कार

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral: चीन में पिता की मौत के बाद उनके शौक को पूरा करने के लिए बच्चों ने ऐसा कदम उठा, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

Chinese Family Buries Rs 1 5 Crore Mercedes Car With Dead Relative Video Viral
पिता को लग्जरी गाड़ियों का था शौक, बच्चों ने कब्र में शव के साथ दफना दी 1.5 करोड़ की कार - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Viral: चीन से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसनें इंसान खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा वाली कहावत को गलत साबित कर दिया है। यहां पर एक परिवार ने बुजुर्ग रिश्तेदार को आखिरी विदाई देते वक्त कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों चौंका दिया है। दरअसल, परिवार ने मौत के बाद बुजुर्ग के शौक को पूरा करने के लिए उनके 1.5 करोड़ रुपये की चमचमाती कार को उनके कब्र में दफन कर दिया। चीन के उत्तरी लियाओनिंग प्रांत का यह मामला है। 

Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के उत्तरी लियाओनिंग प्रांत में 70 साल की मौत हो गई थी। बुजुर्ग को जीवन भर कारें इकट्ठा करने का शौक था। पिता की इस शौक को पूरा करने के लिए बच्चों ने निर्णय लिया कि उनका सफर मरने के बाद भी लग्जरी कार से भरपूर होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने बुजुर्ग के शव के साथ एक बिल्कुल नई लग्जरी मर्सिडीज कार को दफनाने का इंतजाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लग्जरी मर्सिडीज कार की करीब 1.49 करोड़ रुपये है। इस कार पर 8888 VIP नंबर प्लेट लगी थी। चीन में 8 नंबर को बेहद भाग्यशाली माना जाता है। इस नंबर प्लेट की कीमत ही 13.6 लाख रुपये बताई गई है। अंतिम संस्कार के दौरान कार को लाल कपड़े से ढक दिया गया और शीशों लाल फीता बांध दिया गया था। क्रेन के जरिए कार को कब्र में उतारा गया। 
 

Eggs Interesting Facts: अंडा वेज है या नॉनवेज? जानिए क्या कहता है विज्ञान, जानकर नहीं होगा यकीन


Viral video: पायलट ने 'कोल्ड ड्रिंक' से साफ किया प्लेन का शीशा, बाद में जाना सच तो लोग रह गए हैरान

प्रशासन ने निकलवाई कार 

वीडियो वायरल होने के बाद चीन का सिविल अफेयर्स ब्यूरो ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और इस अंधविश्वास बताया। उन्होंने कहा कि पैसे की बर्बादी से साथ ही इससे जमीन और पर्यावरण को भी नुकसान होगा।

Heat India 2026: इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी, क्या है सुपर अल नीनो? जिसने बढ़ाया खतरा

अधिकारियों ने कार क्रेन से बाहर निकलवाया। जमीन को नुकसान की भरपाई और सफाई का खर्च परिवार को देना पड़ा। हालांकि, परिवार ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है, लेकिन उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed