Viral Video: दिल्ली मेट्रो में शख्स ने किया ऐसा पोल डांस, देखकर लोगों ने फेर लिया मुंह
Delhi Metro Pole Dance Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक मेट्रो के कोच के अंदर मशहूर गाने तेरी दीवानी पर डांस करता नजर आता है। लेकिन ये डांस इतना भयानक है कि लोग उसे देखकर डर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस अजीबो-गरीब हरकत को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Metro Viral Video: आजकल सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की चाह लोगों को कुछ भी करने के लिए प्रेरित कर रही है। खासकर दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि रील्स बनाने का नया मंच बनती जा रही है। हर दूसरे दिन यहां से कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है, जो लोगों को हंसा भी देता है और सोचने पर मजबूर भी कर देता है। हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसने मनोरंजन के साथ-साथ एक नई बहस भी छेड़ दी है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक मेट्रो के कोच के अंदर मशहूर गाने तेरी दीवानी पर डांस करता नजर आता है। शुरुआत में उसका अंदाज काफी सधा हुआ और शांत लगता है, जैसे वह बस अपने शौक के लिए हल्का-फुल्का परफॉर्म कर रहा हो। लेकिन धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास बढ़ता जाता है और वह पूरे कोच में घूम-घूमकर डांस करने लगता है।
युवल का पोल डांस देख लोगों ने फेरा मुंह
युवक मेट्रो के पोल को अपने डांस का हिस्सा बना लेता है, कभी उसे पकड़कर घूमता है, तो कभी झुककर स्टेप्स करता है। एक पल ऐसा भी आता है जब वह पोल के सहारे नीचे की ओर झुकता है और फिर उठकर उसी जोश के साथ डांस जारी रखता है। हालांकि, इस दौरान वह कई बार आसपास मौजूद यात्रियों से टकरा जाता है, जिससे माहौल थोड़ा असहज हो जाता है। पहले से भरे हुए कोच में यह हरकतें कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती दिखती हैं।
देखें वीडियो
वीडियो में यात्रियों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। कुछ लोग मुस्कुराते हुए इस पूरे सीन को एंजॉय करते नजर आते हैं, तो वहीं कई लोग असहज होकर अपनी जगह बदलने की कोशिश करते दिखते हैं। कुछ ने तो नजरें फेर लेना ही बेहतर समझा, ताकि इस अजीब स्थिति से बचा जा सके।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। एक तरफ जहां कुछ यूजर्स इसे क्रिएटिव और मनोरंजक बता रहे हैं, उनका मानना है कि ऐसे वीडियो रोजमर्रा की यात्रा की बोरियत को कम कर देते हैं। वहीं दूसरी ओर, कई लोग इसे पब्लिक स्पेस में निजी सीमा और शिष्टाचार का उल्लंघन मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगर किसी की हरकत से दूसरों को असुविधा हो, तो उसे सही नहीं ठहराया जा सकता।
Video Viral: मेट्रो में चोरी करने से पहले दबोची गई महिला, जेबकतरी की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल
Video Viral: सुनार की दुकान में धुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान
Viral Video: प्लेन में पैसेंजर ने जीत लिया एयरहोस्टेस का दिल, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

कमेंट
कमेंट X