सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi Metro pickpocket attempt foiled Woman caught in crowd Metro me chori ka video viral

Video Viral: मेट्रो में चोरी करने से पहले दबोची गई महिला, जेबकतरी की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 22 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Metro video viral: हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जेबकतरी की नाकाम कोशिश के बाद वह भीड़ में पकड़ी गई। वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

Delhi Metro pickpocket attempt foiled Woman caught in crowd Metro me chori ka video viral
viral video - फोटो : X/@Rudhrayadav001
विज्ञापन

विस्तार

Metro Me Chori Ka Video:  सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो अचानक सुर्खियां बटोर ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी कोई छोटी-सी घटना भी ऐसा मोड़ ले लेती है कि लोग उसे बार-बार देखने लगते हैं। आजकल लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि अजीब, अनोखे और चौंकाने वाले पलों को देखने के लिए भी इन प्लेटफॉर्म्स पर आते हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है 

Trending Videos


वायरल वीडियो मेट्रो का है, जिसमें नाकाम चोरी की घटना का मामला सामने आया है। मेट्रो ने लोगों के सफर को आसान जरूर बना दिया है, लेकिन कुछ लोग मेट्रो की भीड़ का फायदा उठाकर गलत कामों को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो स्टेशन पर आकर रुकी है और प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री उसमें चढ़ने लगते हैं। इस दौरान भीड़ काफी ज्यादा है और लोग एक दूसरे को धक्का देकर मेट्रो में चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक महिला चोरी के उद्देश्य से लोगों के बीच घुस जाती है और मेट्रो में एक यात्री का बैग खोलने की कोशिश करती है। इस दौरान एक शख्स ये सारा सीन रिकार्ड कर रहा होता है, लेकिन उस महिला को इसकी कोई खबर नहीं है। 

मजा तब आता है जब एक अंकल को उस महिला का इरादा समझ आ जाता है और वह उसे धर लेते हैं। जैसे ही अंकल महिला चोर को पकड़ते हैं वैसे ही वह ट्रेन से बाहर भागने की कोशिश करती है। लेकिन अंकल उसे घसीट कर मेट्रो के अंदर ले आते हैं। इतने में सारी भीड़ उस महिला की इस हरकत से आग बबूला हो जाती है। वहीं एक आंटी उसे चाते भी मारती हैं।   

देखें वीडियो



इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Rudhrayadav001 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करते है और लोगों को दिक्कत देते है। ऐसे लोगों को दबोच के पुलिस के हवाले करना चाहिए ताकि इनकी गैंग भी पकड़ी जाए।'' इसके अलावा कई लोगों का कहना है कि,  ट्रेन में ऐसा रोज होता है, जो लोगों को काफी परेशानी देता है।

Viral Video: शख्स ने जिम में लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर लोगों के लिए हंसी रोकना हुआ मुश्किल
Video Viral: सुनार की दुकान में धुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान
Escalator Brushes: क्या सच में जूते साफ करने के लिए होते हैं ये ब्रश? जानिए क्या है इसका असली काम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed