सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Weird News: नाक की छोटी सी रिंग फेफड़ों तक पहुंची, खांसी हुई तो सामने आया खौफनाक सच

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 24 Apr 2026 02:43 PM IST
सार

Weird News: मेक्सिको की 26 वर्षीय मोनिका डेयानिरा की नाक में पहनी छोटी सी रिंग नींद के दौरान अनजाने में निकलकर सांस के रास्ते उनके फेफड़ों तक पहुंच गई। इसके बाद जांच के दौरान जब एक्स-रे किया गया तो डॉक्टर भी चौंक गए।

विज्ञापन
Mexican woman discovers lost nose ring lodged in her lung after month of chronic coughing
पियर्सिंग का शौक पड़ा भारी - फोटो : AI

X Ray Reveals Nose Ring Lodged Inside Woman's Lung: कभी-कभी स्टाइल और फैशन का शौक इंसान को ऐसे खतरे के करीब ले आता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती। जो चीजें हमें खूबसूरत दिखाने के लिए होती हैं, वही कभी-कभी जान के लिए जोखिम बन जाती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।



मेक्सिको की 26 वर्षीय मोनिका डेयानिरा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। उनकी नाक में पहनी छोटी सी रिंग नींद के दौरान अनजाने में निकलकर सांस के रास्ते उनके फेफड़ों तक पहुंच गई। शुरुआत में उन्हें लगातार खांसी की शिकायत रही, जिसे उन्होंने सामान्य इंफेक्शन समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया।

Trending Videos
Mexican woman discovers lost nose ring lodged in her lung after month of chronic coughing
नाक की छोटी सी रिंग फेफड़ों तक पहुंची - फोटो : AI

फेफड़ों के अंदर फंसी थी नोज रिंग
जांच के दौरान जब एक्स-रे किया गया, तो डॉक्टर भी चौंक गए। रिपोर्ट में साफ दिखा कि उनके फेफड़ों के अंदर गहराई में नाक की रिंग फंसी हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मोनिका को काफी समय तक यह एहसास भी नहीं हुआ कि उनकी नाक की रिंग गायब हो चुकी है।

मोनिका के मुताबिक, संभवतः वह पीठ के बल सो रही थीं, तभी रिंग का स्क्रू ढीला होकर निकल गया और गहरी सांस लेते समय वह सीधे गले से होते हुए फेफड़ों में चली गई। यह छोटी सी धातु की चीज बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी, क्योंकि वह दिल की मुख्य धमनी एओर्टा से महज आधा मिलीमीटर दूर थी। अगर रिंग जरा भी खिसकती, तो जान जाना तय था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mexican woman discovers lost nose ring lodged in her lung after month of chronic coughing
एक सर्जरी हुई फेल - फोटो : adobestock

एक सर्जरी हुई फेल
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। हालांकि, जो ऑपरेशन कुछ ही मिनटों में पूरा होना था, वह काफी लंबा चला और पहली कोशिश नाकाम रही। रिंग फेफड़ों की मांसपेशियों में इतनी बुरी तरह फंसी हुई थी कि उसे निकालना आसान नहीं था। इस असफलता के बाद मोनिका की चिंता और बढ़ गई।

आखिरकार डॉक्टरों ने दूसरी, ज्यादा जटिल सर्जरी की, जो सफल रही और मोनिका की जान बच गई। डॉक्टरों ने साफ कहा कि वह बेहद किस्मत वाली हैं, क्योंकि यह रिंग फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती थी या एओर्टा को छेदकर जानलेवा अंदरूनी रक्तस्राव कर सकती थी।
 

Mexican woman discovers lost nose ring lodged in her lung after month of chronic coughing
सोशल मीडिया पर साझा की अपनी बात - फोटो : adobestock

सोशल मीडिया पर साझा की अपनी बात
इस घटना के बाद मोनिका की सोच पूरी तरह बदल गई है। जो पियर्सिंग कभी उनकी पसंद थी, अब वही उनके लिए डर का कारण बन चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब वह दोबारा कभी ऐसी एक्सेसरीज नहीं पहनेंगी।

विज्ञापन
Mexican woman discovers lost nose ring lodged in her lung after month of chronic coughing
सोशल मीडिया पर साझा की अपनी बात - फोटो : adobestock

यह घटना उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो स्टाइल के लिए शरीर के संवेदनशील हिस्सों में ढीली या असुरक्षित ज्वेलरी पहनते हैं। एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ा खतरा बन सकती है। फिलहाल मोनिका सुरक्षित हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं, लेकिन उनकी यह कहानी हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है कि फैशन से पहले सुरक्षा जरूरी है।

Viral Video: बेटी के प्यार में पिता ने बनवाया अनोखा टैटू, भर आया लाखों लोगों का दिल
Ganga River: वाराणसी, हरिद्वार या प्रयागराज कहां सबसे ज्यादा गहरी है गंगा? चौंकाने वाले हैं आंकड़े
Arctic: धरती के सबसे ठंडे इलाके में छिपी ‘क्लाउड फैक्ट्री’ का खुलासा, जानें कैसे पिघलती बर्फ बनाती है बादल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed