Viral Video: लाइन में खड़े होकर बच्चों ने बनाया भारत का अनोखा नक्शा, 15 अगस्त की तैयारी का अद्भुत नजारा
Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों के भारत का नक्शा बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों ने पूरे अनुशासन के साथ खड़े होकर भारत का नक्शा बना दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Little Students Independence day Preparation Viral Video: 15 अगस्त 2026 को देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच स्कूलों में भी बच्चे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के बच्चों का अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों ने अनुशासन और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला के जरिए भारत का अनोखा नक्शा बनाया।
Viral Video: माइक नहीं मिला तो पानी की बोतल से की छात्र ने सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे अनुशासन और एकजुटता के साथ खड़े होकर मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। खास बात यह है कि बच्चों ने नक्शा बनाने के बाद भी अपनी लाइन नहीं तोड़ी और उसी आकार का सम्मान करते हुए उसके चारों ओर व्यवस्थित तरीके से चलते नजर आए। एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर बच्चों ने जिस तरह अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। बच्चों का यह अनोखा अंदाज न सिर्फ देशभक्ति की भावना को दर्शाता है, बल्कि एकता और अनुशासन का भी शानदार संदेश देता है।
अनुशासन की मिसाल बनकर लाइन में खड़े होकर भारत का नक्शा बनाते स्कूल के बच्चों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 1 करोड़ से अधिक व्यूज और 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि, 15 अगस्त स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे की स्कूली यादों का एक खास हिस्सा होता है। इस दिन होने वाले कार्यक्रम, देशभक्ति का माहौल और दोस्तों के साथ बिताए पल जिंदगीभर याद रहते हैं।
Viral Video: बेटी के जन्म की खबर सुनते ही अस्पताल से घर तक जश्न, झूम उठा परिवार से लेकर पड़ोस
Viral Video: मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने अपने डांस से जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद इन बच्चों को इंटरनेट की जनता भी गर्व के साथ सलाम कर रही है। वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- काश, बचपन के वो स्कूल वाले दिन फिर लौट आएं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी इन खूबसूरत पलों का हिस्सा बन पाता। तो वहीं कई यूजर्स हार्ट बनाकर रिएक्शन दे रहे हैं।