फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Crocodiles Surround a Lone Pig in Viral Video But Its Narrow Escape Leaves Viewers Stunned

Viral Video: मगरमच्छों के बीच अकेला सूअर, अगले ही पल जो हुआ उसे देखकर थम जाएंगी सांसें

Fri, 14 Aug 2026 09:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Aug 2026 09:38 AM IST
सार

Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छों से घिरे एक सूअर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सूअर तालाब के किनारे घूमता दिखाई देता है, जबकि आसपास कई मगरमच्छ मौजूद हैं। एक मगरमच्छ ने उस पर हमला भी किया, लेकिन सूअर किसी तरह बचकर वहां से भाग निकला। वीडियो पर यूजर्स ने डर, हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
Crocodiles Surround a Lone Pig in Viral Video But Its Narrow Escape Leaves Viewers Stunned
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में कभी जानवरों की मासूमियत नजर आती है तो कभी उनकी जिंदगी का ऐसा खतरनाक पल कैमरे में कैद हो जाता है, जिसे देखकर देखने वालों की सांसें थम जाएं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक सूअर खुद को मगरमच्छों से भरे तालाब के बीच घिरा हुआ पाता है। आसपास का नजारा देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है कि अब उसका बचना मुश्किल है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि सूअर तालाब के किनारे रेत पर अकेला खड़ा है। उसके आसपास पानी में और किनारे पर कई मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। कुछ मगरमच्छ पानी में तैरते हुए दिखाई देते हैं, जबकि कुछ आराम से पड़े हुए हैं। ऐसे माहौल में सूअर बेफिक्र होकर धीरे-धीरे इधर-उधर घूमता रहता है।
विज्ञापन


सूअर ने खुद को बचाया
 वीडियो देखने वालों की नजर लगातार मगरमच्छों पर टिकी रहती है। हर पल यही डर बना रहता है कि कहीं कोई मगरमच्छ अचानक सूअर पर झपट न पड़े। वीडियो में मगरमच्छ की ओर से हमला भी होता है, लेकिन सूअर की किस्मत उस वक्त उसका साथ देती है। वह किसी तरह खुद को बचाता है और वहां से भाग निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बना रोमांचक
भागते हुए सूअर नाले से दूर चला जाता है। यही पूरा घटनाक्रम वीडियो को और रोमांचक बना देता है। वीडियो देखने वाला हर शख्स अंत तक यही जानना चाहता है कि इतने मगरमच्छों के बीच फंसे इस जानवर का आखिर क्या होगा। हालांकि आखिर में सूअर सुरक्षित निकल जाता है।


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में सूअर को काफी ताकतवर बताया और कहा कि उसने आखिरी वक्त पर अपनी जान बचा ली। एक यूजर ने आशंका जताई कि कहीं यह सूअर का आखिरी दिन न बन जाए, जबकि दूसरे ने उसके बच निकलने पर राहत जताई। कुछ यूजर्स का कहना है कि सूअर तालाब के भीतर गया ही नहीं, इसलिए बड़ी घटना टल गई। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो ने शुरुआत में जितना डर पैदा किया, अंत में वैसा कुछ खास नहीं हुआ। फिर भी मगरमच्छों के बीच अकेले सूअर को देखकर पैदा हुआ डर और अंत तक बना सस्पेंस ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चर्चा में ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed