फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Couple celebrated hospital to home after daughter birth family and neighbors all joined in the celebration

Viral Video: बेटी के जन्म की खबर सुनते ही अस्पताल से घर तक जश्न, झूम उठा परिवार से लेकर पड़ोस

Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खुशी जताने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार ने बेटी के जन्म को जश्न में बदल दिया। पूरे मोहल्ले ने भी उनका पूरा साथ दिया, जिसका वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। 

विज्ञापन
Couple celebrated hospital to home after daughter birth family and neighbors all joined in the celebration
अस्पताल से घर तक मना बेटी होने का जश्न - फोटो : @shikha.s_art

विस्तार

Girl Child Birth Celebration Viral Video In Hindi: बेटी के जन्म को लेकर समाज में लंबे समय से चली आ रही नकारात्मक सोच अब धीरे-धीरे बदल रही है। कई परिवार बेटी के जन्म पर न केवल खुशी जता रहे हैं, बल्कि इसे जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक मानकर उत्सव भी मना रहे हैं। हाल ही में बेटी के जन्म की खुशी जताने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार ने बेटी के जन्म को जश्न में बदल दिया। पूरे मोहल्ले ने भी उनका पूरा साथ दिया, जिसका वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस परिवार का यह सकारात्मक नजरिया समाज के लिए एक मिसाल बन रहा है।

विज्ञापन


Viral Video: माइक नहीं मिला तो पानी की बोतल से की छात्र ने सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेटी के स्वागत के लिए पूरा घर दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके बाद कारें नजर आती हैं, जिन्हें गुलाबी और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। जिनसे नवजात बेटी को बेहद खास अंदाज में घर लाया जा रहा है। बेटी के घर पहुंचते ही खुशी का माहौल और भी खास हो गया। घर के बाहर परिवार के साथ-साथ पूरा मोहल्ला जश्न में डूबा नजर आया। लोग जमकर डांस करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikha Sharma (@shikha.s_art)


बेटी के जन्म पर हुए जश्न के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और कई हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। वहीं बेटी के जन्म पर परिवार की यह खुशी समाज में बदलती सोच की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रही है।


वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस जश्न और परिवार की भावनाओं की तारीफ कर रहे हैं। वहीं तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ग्रैंड एंट्री। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने शुभ महीने में बच्ची दुनिया में आई है। बेटी के जन्म पर खुशी मनाकर वे उन परिवारों को भी नई सोच अपनाने का संदेश दे रहे हैं, जो आज भी बेटियों के जन्म को लेकर खुश नहीं होते।


Viral Video: मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने अपने डांस से जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: रील के लिए महिला ने बच्चे को ब्रिज पर छोड़ा अकेला, वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा


बेटियों के प्रति बदलती यह सोच समाज में समानता और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परिवारों की ऐसी पहल निश्चित रूप से लोगों की मानसिकता बदलने और बेटियों को बराबरी का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed