{"_id":"6a7d935f5042b36269064d56","slug":"allegedly-python-swallowed-woman-found-inside-snake-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, देखकर लोगों के उड़े होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, देखकर लोगों के उड़े होश
Thu, 13 Aug 2026 03:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:21 PM IST
सार
Viral: इंडोनेशिया में एक जिंदा महिला को अजगर निगल गया। महिला हर दिन की बाजार में खाना के बेचने के लिए जा रही थी। इसी दौरान जंगल में अजगर ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: इंडोनेशिया से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला खाना बेचने के लिए बाजार जा रही थी। महिला हर दिन की तरह खाना बेचने गई थी, लेकिन वापस लौटकर नहीं आई। परिवार ने महिला की खोज शुरू की, तो जंगल में एक विशाल अजगर दिखा और उसका पेट फूला हुआ था। ग्रामीणों ने अजगर को काटकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके पेट के अंदर महिला का पूरा शरीर था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजू रीजेंसी का पूरा मामला है। महिला की उम्र 50 साल थी,जिसकानाम फरीदा था। महिला के चार बच्चे थे। फरीदा अपने घर के पास एक बाजार में खाना बेचने का काम करती थी। वह हर दिन की तरह जंगल के रास्ते से बाजार जा रही थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक विशाल अजगर ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजगर ने पहले उसके पैर में दांत गड़ाए और महिला को जकड़ लिया। फिर दम घोंटकर उसकी जान ले ली और उसके शरीर को निगल लिया। अजगर ने महिला के शरीर को सिर की तरफ से निगला था,जिससे उसका पूरा शरीर में पेट में चला गया।
विज्ञापन
Viral Video: 6 महीने बाद सामने आया वंदे भारत स्लीपर का सच, व्लॉगर बोलीं- ट्रेन वाली वाइब ही नहीं आ रही
महिला घर वापस नहीं लौटी, तो पति की बढ़ी चिंता
जब रात तक महिला घर नहीं लौटी, तो पति नीनो की चिंता बढ़ गई। रात तक जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों और अधिकारियों की मदद से महिला की तलाश शुरू की गई। जंगल और आसपास के इलाकों में उसकी खोज शुरू की गई।
Viral Video: माइक नहीं मिला तो पानी की बोतल से की छात्र ने सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो
अजगर की पेट में मिली महिला
महिला की तलाशी के दौरान फूले पेट वाला अजगर दिखा। जंगल के इलाके में करीब 20 फीट लंबा एक विशाल अजगर देखकर लोग हैरान हो गए। सबसे बड़ी बात यह थी कि अजगर का पेट असामान्य तौर पर फूला हुआ था। ग्रामीणों को शक हुआ कि अजगर ने महिला का शिकार तो नहीं कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया।
Viral: लाल रंग की बिल्ली देखकर लोगों की कांपी रूह, इस शहर में जारी हुआ अलर्ट, प्रशासन ने की दूर रहने की अपील
ग्रामीणों ने अजगर का पेट काटकर देखा तो अंदर फरीदा का शरीर मिला। बताया गया कि महिला कपड़ों समेत अजगर के पेट में थी। इस घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बाद में महिला के शव को बाहर निकालकर ढक दिया गया और अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।