Viral Video: माइक नहीं मिला तो पानी की बोतल से की छात्र ने सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव से एक छात्र का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़कों की बदहाली को लेकर पानी की बोतल को माइक बनाकर रिपोर्टिंग करता दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, छात्र बोतल को माइक की तरह पकड़कर सड़क के गड्ढों, कीचड़ और खराब हालत को दिखाते नजर आते हैं। वे बताते हैं कि बारिश के मौसम में सड़कें और बदतर हो जाती हैं, जिससे स्कूल जाने और रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कत होती है।
पानी की बोतल को माइक बनाकर सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग करते छात्र का वीडियो वायरल pic.twitter.com/A0CcG5mG2Tविज्ञापन विज्ञापन— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) August 13, 2026
पानी की बोतल को माइक बनाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते छात्रों के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जो Gen Alpha पीढ़ी की जागरूकता को दर्शाता है। वीडियो को अबतक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। छात्रों की ये पहल साबित करती है कि, छोटी उम्र के बच्चे भी सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक तरीके से उठा सकते हैं।
Viral Video: मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने अपने डांस से जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Viral Video: इस शहर की मिट्टी पर बिखरा है सोना? सड़क से उठाकर लोग कमा रहे लाखों!
छात्रों की इस पहल ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान खींचा है। उम्मीद है कि उनकी आवाज से सड़कों की मरम्मत का काम तेज होगा। यह घटना साबित करती है कि छोटी उम्र के बच्चे भी सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक तरीके से उठा सकते हैं। Gen Alpha का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ये बच्चे असली मुद्दों पर ध्यान दिला रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत की मांग की।