फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Three Years of Love a Temple Wedding Two Patna Schoolgirls Leave Home Police Trace Them to Khagaria

Viral: तीन साल का प्यार, 3500 रुपये और मंदिर में शादी... पटना की दो छात्राओं की कहानी ने मचाई हलचल

Thu, 13 Aug 2026 12:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Aug 2026 12:22 PM IST
सार

Post: पटना के अदालतगंज इलाके में रहने वाली अलग-अलग धर्मों की दो स्कूली छात्राएं करीब तीन साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थीं। दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना घर छोड़ा और खगड़िया के एक मंदिर में शादी कर ली। 

विज्ञापन
Three Years of Love a Temple Wedding Two Patna Schoolgirls Leave Home Police Trace Them to Khagaria
पटना में दो छात्राओं ने घर से भागकर की शादी - फोटो : AI

विस्तार

पटना के अदालतगंज इलाके में दो स्कूली छात्राओं की कहानी इन दिनों चर्चा में है। दोनों अलग-अलग धर्मों से आती हैं, पड़ोसी हैं और पिछले करीब तीन साल से एक-दूसरे को चाहती थीं। परिवार और समाज की बंदिशों के बीच दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया और सात अगस्त को अचानक घर से निकल गईं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय दोनों के पास कुल 3,500 रुपये थे। पटना से निकलने के बाद दोनों खगड़िया पहुंचीं। वहां एक स्थानीय मंदिर में शादी की और इसके बाद एक होटल में ठहर गईं। इस बीच घरवालों को दोनों के गायब होने की जानकारी मिली तो परिवारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


परिवारवालों ने की थाने में शिकायत
परिजनों ने सात अगस्त को पटना के कोतवाली थाने में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामला संवेदनशील होने के कारण महिला पुलिस पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन का पता लगाया और खगड़िया स्टेशन के पास से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को पटना लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों के साथ जाने को नहीं हुईं तैयार
पुलिस और परिवार के सामने भी दोनों अपने फैसले पर कायम रहीं। पटना महिला थाना और कोतवाली थाना में दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और अब अलग नहीं होना चाहतीं। दोनों अपने-अपने घरवालों के साथ जाने के लिए भी तैयार नहीं हुईं। कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक जांच में सामने आया कि दोनों में से एक लड़की बालिग है, जबकि दूसरी नाबालिग है। इनमें 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के पिता सीआईडी में कार्यरत बताए जा रहे हैं, वहीं दूसरी छात्रा 12वीं में पढ़ती है।


नाबालिग लड़की को भेज दिया बाल गृह
पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिग छात्रा को सुरक्षा और देखरेख के लिए रिमांड होम यानी बाल गृह भेज दिया गया। वहीं बालिग छात्रा को अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रहने और जाने की आजादी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed