फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious Red Cat Seen Roaming Around Texas City administration issued red alert

Viral: लाल रंग की बिल्ली देखकर लोगों की कांपी रूह, इस शहर में जारी हुआ अलर्ट, प्रशासन ने की दूर रहने की अपील

Thu, 13 Aug 2026 01:17 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 13 Aug 2026 01:17 PM IST
सार

Viral: अमेरिका के टेक्सास में लाल रंग की बिल्ली देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि अजीबोगरीब बिल्ली से लोग दूर रहें। 

विज्ञापन
Mysterious Red Cat Seen Roaming Around Texas City administration issued red alert
लाल रंग की बिल्ली देखकर लोगों की कांपी रूह, इस शहर में जारी हुआ अलर्ट - फोटो : Ai

विस्तार

Viral: अमेरिका के टेक्सास से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टेक्सास के लीग सिटी में सड़कों पर चमकीले गहरे लाल रंग की बिल्ली देखी गई है। खून से सनी या लाल रंग की बिल्ली को देखने के बाद लोगों के बीच दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर बिल्ली की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने इस अनोखे जीव को नरक की बिल्ली और यमराज का नाम दिया है। 

विज्ञापन


प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

स्थानीय प्रशासन और पशु संरक्षण विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लिया है। प्रशासन की तरफ से आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की है बिल्ली से दूर रहें। लीग सिटी एनिमल केयर की टीम की लाल रंग की बिल्ली को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाय जा रहा है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिल्ली को खुद पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश न करें। प्रशासन का कहना है कि अगर कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता है, तो बिल्ली भाग सकती है और रेस्क्यू टीम के प्रयासों में बाधा आएगी। संस्था ने कहा है कि आसपास के कैट-केयरगिवर्स की मदद से पिंजरा लगाकर बिल्ली को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral: तीन साल का प्यार, 3500 रुपये और मंदिर में शादी... पटना की दो छात्राओं की कहानी ने मचाई हलचल

प्रशासन ने कहा कि बिल्ली के शरीर पर लगे खतरनाक केमिकल या डाई का इलाज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस लाल बिल्ली की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने जानवर के प्रति क्रूरता और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

Viral Video: मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने अपने डांस से जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

कुछ स्थानीय लोगों की आशंका है कि हो सकता है कि इस बिल्ली को किसी अवैध डॉग-फाइटिंग रिंग (कुत्तों की खूनी लड़ाई) का शिकार बनाने या टारगेट प्रैक्टिस के लिए लाल रंग से रंगा गया होगा। पुलिस को इलाके में जानवरों की क्रूरता से जुड़े गिरोहों की जांच करनी चाहिए। कैट लवर्स ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed