Viral Video: 6 महीने बाद सामने आया वंदे भारत स्लीपर का सच, व्लॉगर बोलीं- ट्रेन वाली वाइब ही नहीं आ रही
Video: वंदे भारत स्लीपर का ट्रैवल व्लॉगर साइना साइवान ने रिव्यू किया। उन्हें ट्रेन का रॉयल इंटीरियर, ब्लू लाइटिंग, नई बेडशीट, वॉशरूम और खाने की हाईजीन पसंद आई। उन्होंने इसे फ्लाइट जैसा अनुभव बताया और यात्रियों से ट्रेन की सुविधाओं को बनाए रखने की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को इंडियन रेलवे की पटरियों पर दौड़ते हुए करीब छह महीने हो चुके हैं। इस ट्रेन में अब तक बड़ी संख्या में यात्री सफर कर चुके हैं। ऐसे में ट्रेन को लेकर यात्रियों का अनुभव भी धीरे-धीरे सामने आ रहा है। इसी बीच ट्रैवल व्लॉगर साइना साइवान का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने वंदे भारत स्लीपर के अंदर का माहौल, सुविधाएं और खाने तक का अपना अनुभव साझा किया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
साइना के लिए ट्रेन का पहला इंप्रेशन ही काफी खास रहा। ट्रेन के इंटीरियर को देखकर उन्होंने इसे ‘रॉयल फील’ वाला बताया। उनका कहना था कि अंदर कदम रखने के बाद उन्हें ऐसा महसूस ही नहीं हो रहा था कि वह किसी ट्रेन में सफर कर रही हैं। खासकर रात के समय दिखाई देने वाली ब्लू लाइटिंग और रेलवे की नई बेडशीट ने उनका ध्यान खींचा। उन्हें ये दोनों चीजें काफी क्लासी लगीं।
View this post on Instagram
ट्रेन के वॉशरूम ने भी किया प्रभावित
सफर के दौरान वॉशरूम ने भी साइना को प्रभावित किया। उनकी नजर में इसकी बनावट ऐसी है कि इसे देखकर नॉर्मल ट्रेन का वॉशरूम होने का अहसास नहीं होता। यानी ट्रेन के अंदर छोटी-छोटी सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया गया है।
खाना परोसते हुए रखा गया हाइजीन का ध्यान
इसके बाद बात पहुंचती है खाने पर। साइना ने ट्रेन में सर्व किए जाने वाले भोजन की हाइजीन को भी खास तौर पर नोटिस किया। उनका ध्यान इस बात पर गया कि खाना परोसने वाला वेटर हाथों में दस्ताने पहने हुए था। इन तमाम चीजों को देखकर उन्हें ट्रेन के अंदर सफर के दौरान फ्लाइट जैसा अनुभव महसूस हुआ।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
हालांकि अपने रिव्यू के अंत में साइना ने यात्रियों से एक जरूरी अपील भी की। उन्होंने कहा कि जब रेलवे इतनी अच्छी सुविधाएं दे रहा है तो उन्हें बनाए रखना यात्रियों की भी जिम्मेदारी है। अगर लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और ट्रेन को साफ-सुथरा रखें, तभी यह प्रीमियम अनुभव लंबे समय तक कायम रह सकेगा। कुछ लोगों को साइना की जिम्मेदारी वाली बात पसंद आई तो एक यूजर ने सवाल उठाया कि गरीबों के लिए ऐसी ट्रेनें क्यों नहीं हैं। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि साफ-सफाई हर जगह अच्छी लगती है, चाहे ट्रेन वंदे भारत हो या कोई दूसरी ट्रेन।