{"_id":"6a7db20785c4a0ad280d16ed","slug":"alien-on-mars-nasa-mars-photo-mysterious-doorway-alien-civilization-claim-ufo-alien-news-in-hindi-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alien on Mars: क्या मंगल पर रहते हैं एलियंस? लाल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी दरवाजा! नासा की नई तस्वीर से छिड़ी बहस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Alien on Mars: क्या मंगल पर रहते हैं एलियंस? लाल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी दरवाजा! नासा की नई तस्वीर से छिड़ी बहस
Thu, 13 Aug 2026 05:31 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:31 PM IST
सार
Alien on Mars: नासा ने मंगल ग्रह की नई तस्वीर जारी की है। इसमें एक रहस्यमयी दरवाजा दिखा है। इसके बाद मंगल ग्रह पर एलियन जीवन को लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
क्या मंगल पर रहते हैं एलियंस? लाल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी दरवाजा!
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Alien on Mars: क्या ब्रह्मांड में एलियन हैं? वैज्ञानिकों के लिए यह सवाल वर्षों से असुलझा है। अक्सर एलियन को लेकर दुनिया में चर्चा होती है। अब मंगल ग्रह की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने एलियन को लेकर बहस छेड़ दी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने नई तस्वीरें भेजी हैं, जिसके बाद एलियन को लेकर चर्चा होने लगी है। रोवर ने जुलाई के आखिरी महीने में मंगल के माउंट शार्प (Mount Sharp) इलाके की कई तस्वीरें खींची थीं।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने इन तस्वीरों को जोड़कर एक बड़ी तस्वीर बनाई है। इसमें चट्टान के बीच एक गहरे रंग की आकृति नजर आई है, जो कुछ लोगों को दरवाजे की तरह लग रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एलियन सभ्यता को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, नासा की तरफ से अभी तक ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
साल 2012 से क्यूरियोसिटी रोवर मंगल के गेल क्रेटर (Gale Crater) में काम कर रहा है। इस रोवर का मकसद यह खोज करना है कि क्या अरबों साल पहले मंगल पर ऐसा माहौल था, जहां छोटे-छोटे जीव रह सकते थे। इसी मिशन के दौरान रोवर माउंट शार्प की चट्टानों और मिट्टी का अध्ययन कर रहा है। इसी दौरान रोवर ने नई तस्वीरें ली हैं। रोवर जिस स्थान की जांच कर रहा था, उस जगह की चट्टानों की परतों का अध्ययन हो रहा है।
विज्ञापन
Viral Video: डूब रहा था कुत्ता, तभी शख्स ने फेंका गमछा, फिर आगे जो हुआ...देखें वीडियो
इन परतों से वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बहुत पहले मंगल पर हवा और पानी कैसे बहते थे। जब सभी तस्वीरों को जोड़कर देखा गया, तो एक जगह दरवाजे जैसी आकृति दिखी जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Viral: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, देखकर लोगों के उड़े होश
क्या है दावा?
यूएफओ से जुड़े दावे करने वाले एक शख्स का कहना है कि तस्वीर में नजर आ रही आकृति किसी दरवाजे की तरह है। यह दावा करने वाले शख्स का नाम स्कॉट सी. वारिंग है। उन्होंने दावा किया है कि यह लगभग 6.6 फीट ऊंची और 3.3 फीट चौड़ी हो सकती है। उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि यह माप कैसे निकाला है। सिर्फ देखकर किसी चीज का सही आकार बताना संभव नहीं है।
Viral Video: 6 महीने बाद सामने आया वंदे भारत स्लीपर का सच, व्लॉगर बोलीं- ट्रेन वाली वाइब ही नहीं आ रही
वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
नासा ने कहा कि अभी तक मंगल पर एलियन या किसी पुरानी सभ्यता का कोई पक्का सबूत नहीं मिले हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि हो सकता है कि यह आकृति चट्टानों के टूटने, दरार पड़ने और लंबे समय तक हुए कटाव की वजह से बनी हो, क्योंकि ऐसी आकृतियां धरती पर भी कई जगह देखने को मिलती हैं।