फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Philippines Octopus sticks to fisherman face while fishing video goes viral on social media

Viral Video: मछली के चक्कर में मुंह पर चिपका ऑक्टोपस, मछुआरे का चेहरा देख दिल कांप जाएगा आपका

Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर फिलीपींस से एक मछुआरे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली पकड़ने के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Philippines Octopus sticks to fisherman face while fishing video goes viral on social media
मछली पकड़ने के दौरान शख्स के चेहरे पर चिपका ऑक्टोपस - फोटो : @dailymail

विस्तार

Octopus Sticks To Face Viral Video In Hindi: ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है जिसके आठ हाथ, तीन दिल और नीले रंग का खून होता है। इसका शरीर काफी लचीला होता है और वह बहुत तेजी से अपनी भुजाओं को घुमा सकता है. इसलिए पानी से बाहर निकालते समय भी वह अचानक हरकत कर सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिलीपींस से एक मछुआरे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली पकड़ने के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मछुआरे के लिए समंदर में मछली पकड़ने का दिन आम दिनों जैसा ही शुरू हुआ था। लेकिन अचानक ऑक्टोपस ने ऐसा पलटवार किया कि मछुआरे को उसे चेहरे से हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पानी से बाहर आते ही एक ऑक्टोपस उसके चेहरे से चिपक जाता है और कुछ ही सेकंड में उसके टेंटेकल्स मछुआरे की आंख, नाक और मुंह तक पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

 

Viral Video: लाइन में खड़े होकर बच्चों ने बनाया भारत का अनोखा नक्शा, 15 अगस्त की तैयारी का अद्भुत नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्टोपस के टेंटेकल्स और सक्शन कप मछुआरे के चेहरे से मजबूती से चिपके नजर आते हैं। मछुआरा उन्हें हाथ से हटाने की कोशिश करता है, लेकिन ऑक्टोपस की पकड़आसानी से नहीं छूटती। काफी कोशिश के बाद मछुआरे ने लकड़ी की छड़ी की मदद से ऑक्टोपस की पकड़ ढीली की और अपना चेहरा छुड़ाया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Daily Mail (@dailymail)

ऑक्टोपस के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में मछुआरे ने बताया कि, ऑक्टोपस को हटाना आसान नहीं था। जितनी देर वह चेहरे से चिपका रहता है, उतना ही ज्यादा दर्द होता है क्योंकि उसके सक्शन कप त्वचा से मजबूती से पकड़े रहते हैं। उनके मुताबिक ऐसा लगता है जैसे ऑक्टोपस त्वचा को खींच रहा हो। इसके बाद चेहरे पर लाल निशान भी पड़ सकते है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड या पहले से तैयार किया हुआ बताया। लेकिन मछुआरे ने इससे इनकार किया और कहा- ऑक्टोपस पकड़ते समय वे उसे कमजोर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार वह अचानक पलटकर चेहरे से चिपक जाता है। 


Viral Video: छत खोदते ही भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश 

Viral Video: बेटी के जन्म की खबर सुनते ही अस्पताल से घर तक जश्न, झूम उठा परिवार से लेकर पड़ोस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed