Viral Video: छत खोदते ही भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मकान की छत पर बैठकर काम करने के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो आपके होश उड़ा देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक मजदूर मकान की छत पर दीवार के किनारे बैठकर छत के एक हिस्से की खुदाई करता नजर आ रहा है। इसी दौरान अचानक उसके सामने मौजूद कमजोर हिस्सा भरभराकर नीचे गिरने लगता है। दीवार और छत का मलबा तेजी से नीचे गिरता है, जिससे कुछ ही पलों में मौके पर धूल का गुबार छा जाता है। हादसे के दौरान मजदूर भी मलबे के साथ नीचे गिर जाता है और कुछ देर तक धूल के कारण दिखाई नहीं देता।
Viral Video: लाइन में खड़े होकर बच्चों ने बनाया भारत का अनोखा नक्शा, 15 अगस्त की तैयारी का अद्भुत नजारा
मलबे के बीच से उठता हुआ नजर आया मजदूर
मकान की छत ढहने के इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए ऐसा प्रतीत होता है कि मजदूर गंभीर मुश्किल में फंस गया है। लेकिन धूल का गुबार कम होने पर मजदूर मलबे के बीच से उठता हुआ दिखाई देता है। वह खुद को संभालकर खड़ा होता है और इसके बाद मलबे से बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आता है।
Viral Video: बेटी के जन्म की खबर सुनते ही अस्पताल से घर तक जश्न, झूम उठा परिवार से लेकर पड़ोस
Viral Video: माइक नहीं मिला तो पानी की बोतल से की छात्र ने सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
बता दें कि, जिस तरह अचानक दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिरता है, उससे प्रतीत होता है कि जिस हिस्से पर मजदूर काम कर रहा था, वह कमजोर था और खुदाई के दौरान अचानक ढह गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं मजदूर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- 10 दिन का काम एक दिन में। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडियन सुपरमैन।
Viral Video: रील के लिए महिला ने बच्चे को ब्रिज पर छोड़ा अकेला, वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा