{"_id":"6a7eb8de5ba570c1dd0028f8","slug":"hanuman-ji-gada-like-shape-appears-on-mountain-near-leh-palace-viral-video-amazes-viewers-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लेह में प्रकृति का अद्भुत खेल, पहाड़ पर दिखी हनुमान जी की गदा, वीडियो ने कर दिया हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: लेह में प्रकृति का अद्भुत खेल, पहाड़ पर दिखी हनुमान जी की गदा, वीडियो ने कर दिया हैरान
Fri, 14 Aug 2026 12:12 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:12 PM IST
सार
Video: शहर की जिंदगी छोड़कर हिमालय के एक गांव में रहने वाले कपल का 14 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेह पैलेस जाते समय कपल ने पहाड़ पर सूरज की रोशनी और परछाई से बनी ऐसी आकृति कैमरे में कैद की, जो देखने में हनुमान जी की गदा जैसी नजर आ रही है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
पहाड़ पर दिखा हनुमान जी की गदा
- फोटो : इंस्टाग्राम twovagabondmonks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रकृति कब और किस रूप में आपको चौंका दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी बादलों के बीच कोई आकृति नजर आती है तो कभी पहाड़ों की परछाइयां ऐसा दृश्य बना देती हैं, जिसे देखकर आंखें कुछ पल के लिए ठहर जाती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है। इसमें पहाड़ पर बनी एक आकृति लोगों को हनुमान जी की गदा जैसी दिखाई दे रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो उस कपल ने रिकॉर्ड किया है, जिसने शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर हिमालय के एक गांव में रहने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर यह 14 सेकंड का वीडियो तीन अगस्त को शेयर किया गया। कपल इस समय लद्दाख की यात्रा पर है और सफर के दौरान सामने आए खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर लोगों के साथ साझा कर रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पहाड़ पर दिखा हनुमान जी का गदा
वीडियो में अंकुर कंधे पर बैग टांगे पहाड़ी रास्ते पर हाइकिंग करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान उनकी नजर सामने पहाड़ पर पड़ती है और वह वहां दिखाई दे रही आकृति को कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं। उनके मुताबिक, यह नजारा लेह पैलेस के ठीक सामने दिखाई दिया। पहाड़ पर पड़ती सूरज की रोशनी और उससे बनी परछाई ने मिलकर ऐसी आकृति बना दी, जो देखने में हनुमान जी की गदा जैसी लगती है।
लोग हुए हैरान
खुद कपल का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार इस दृश्य को देखा तो उन्हें भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। यही वजह है कि उन्होंने इस पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इसे देखकर हैरान हैं और प्रकृति की इस अनोखी छटा की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हनुमानजी हर जगह हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने पाब्लो पिकासो का जिक्र करते हुए लिखा कि इंसान जो कुछ भी सोच सकता है, वह सच हो सकता है। एक और यूजर ने कहा कि प्रकृति अपनी खूबसूरती से हमेशा इंसान को हैरान कर देती है। बताया गया है कि यह कपल मनाली के एक गांव में रहता है। दोनों समय-समय पर अलग-अलग जगहों की यात्रा करते हैं और अपने अनुभव से जुड़े वीडियो लोगों के साथ साझा करते हैं। इस वक्त दोनों जम्मू-कश्मीर स्टेट एंड रोड ट्रांसपोर्ट की बस से सफर करते हुए लद्दाख घूम रहे हैं और अपनी यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।