फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cab Driver Practices English with ChatGPT at 5 AM for His Daughter Touching Story Wins Hearts

Viral: ड्राइवर को फोन पर इंग्लिश बोलते देख घबराया यात्री, पूछी वजह तो सामने आई दिल छू लेने वाली कहानी

Fri, 14 Aug 2026 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Aug 2026 03:43 PM IST
सार

Viral: दिल्ली में सुबह चार बजे कैब से सफर कर रहे शख्स को ड्राइवर के फोन पर अंग्रेजी में बात करने से पहले थोड़ी चिंता हुई। बाद में पता चला कि ड्राइवर किसी से बात नहीं कर रहा था, बल्कि चैटजीपीटी की मदद से अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कर रहा था। वजह थी उसकी छोटी बेटी, जिसे वह बड़ा होने पर अंग्रेजी सिखाना चाहता है।
 

विज्ञापन
Cab Driver Practices English with ChatGPT at 5 AM for His Daughter Touching Story Wins Hearts
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली जैसे बड़े शहर में सुबह चार बजे कैब की सवारी अपने आप में किसी अनुभव से कम नहीं होती। सड़कें खाली हों, रात का सन्नाटा हो और कैब ड्राइवर फोन पर लगातार किसी से अंग्रेजी में बात कर रहा हो तो यात्री के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, बाद में जब पता चला तो इसने यात्री के दिल को छू लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
शख्स ने सोशल मीडिया पर अपने इस अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे उन्होंने कैब ली थी। सफर के दौरान ड्राइवर फोन पर किसी व्यक्ति से अंग्रेजी में बातचीत करता हुआ नजर आया। वह अपने रूटीन के बारे में बता रहा था और साथ ही राइड की लोकेशन भी साझा कर रहा था। यह देखकर शख्स को थोड़ी चिंता होने लगी।
विज्ञापन




शख्स ने पूछ लिया सवाल
कुछ देर बाद ड्राइवर ने भी महसूस किया कि यात्री शायद परेशान है। माहौल को सहज करने के लिए उसने शख्स से बातचीत शुरू कर दी। उसने पूछा कि उन्हें कहां जाना है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और करीब 10 मिनट तक बातें होती रहीं। आखिरकार शख्स से रहा नहीं गया और उन्होंने ड्राइवर से पूछ ही लिया कि वह फोन पर किससे बात कर रहा था। यहीं कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी शायद शख्स ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लिश बोलने की कर रहा था प्रैक्टिस
ड्राइवर ने बताया कि फोन के दूसरी तरफ कोई इंसान था ही नहीं। वह दरअसल चैटजीपीटी की मदद से अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस कर रहा था। इसके पीछे वजह भी बेहद खास थी। ड्राइवर ने बताया कि हाल ही में उसकी बेटी हुई है और वह उसके लिए अंग्रेजी सीख रहा है। उसका कहना था कि जब बेटी बड़ी होगी तो वह उसे भी अंग्रेजी सिखाएगा।


आम लोगों तक भी पहुंच रहा है एआई
शख्स इस बात से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने अपने अनुभव में लिखा कि एआई भविष्य में भले ही कई लोगों की नौकरियां प्रभावित करे, लेकिन दूसरी तरफ यह ऐसे लोगों तक तकनीक की पहुंच भी बना रहा है, जिनके पास महंगी कोचिंग या दूसरे संसाधन नहीं हैं। एक कैब ड्राइवर का सुबह पांच बजे खाली सड़क पर अपनी बेटी के लिए अंग्रेजी सीखना शख्स के लिए सिर्फ एक कैब राइड नहीं रही। उन्होंने कहा कि वह इस सवारी को शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed