{"_id":"6a7ee19c59683f60930623ce","slug":"fathers-simple-birthday-surprise-using-pastries-and-a-bucket-wins-hearts-online-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: न महंगा केक, न बड़ी पार्टी...पिता ने बाल्टी पर सजाईं 4 पेस्ट्री और मनाया बेटे का जन्मदिन, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: न महंगा केक, न बड़ी पार्टी...पिता ने बाल्टी पर सजाईं 4 पेस्ट्री और मनाया बेटे का जन्मदिन, वीडियो वायरल
Fri, 14 Aug 2026 03:06 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 14 Aug 2026 03:06 PM IST
सार
Viral: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक पिता ने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए महंगे केक की जगह चार छोटी पेस्ट्री खरीदीं और उन्हें बाल्टी के ऊपर सजाकर केक जैसा तैयार किया। बच्चे की बहन ने भी इस खुशी में उसका हाथ थामकर साथ दिया। सादगी से भरे इस पल ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू लिया।
विज्ञापन
चार पेस्ट्री खरीद मनाया बेटे का जन्मदिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्मदिन पर खुशियां मनाने के लिए बड़ी पार्टी, महंगा केक या ढेरों तोहफे जरूरी नहीं होते। कई बार किसी अपने की छोटी-सी कोशिश ही उस दिन को जिंदगीभर की खूबसूरत याद बना देती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की मिसाल पेश कर रहा है। इसमें एक पिता अपने बच्चे का जन्मदिन बेहद साधारण तरीके से मनाता नजर आ रहा है, लेकिन उसके पीछे छिपा प्यार लोगों को भावुक कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक छोटा बच्चा नारंगी रंग की प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठा दिखाई देता है। उसके सामने जन्मदिन का कोई बड़ा या महंगा केक नहीं है। पिता ने चार छोटी पेस्ट्री खरीदीं और उन्हें एक साधारण बाल्टी के ऊपर इस तरह सजाया कि वह केक जैसा नजर आने लगा। साधनों की कमी के बावजूद पिता ने बेटे के खास दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
चार पेस्ट्री खरीद मनाया बेटे का जन्मदिन
इस पूरे पल की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है, जब बच्चे की बहन भी इसमें शामिल हो जाती है। वह प्यार से अपने भाई का हाथ पकड़ती है और उसे इस अनोखे 'केक' को काटने में मदद करती है। पिता और बच्चों के बीच का यह छोटा-सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए चार पेस्ट्री और बाल्टी से तैयार किया गया यह जुगाड़ वाला केक सिर्फ जन्मदिन की सजावट नहीं रह गया। लोगों ने इसमें एक पिता की कोशिश, बच्चों की खुशी और परिवार के बीच मौजूद अपनापन देखा। यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने पिता के इस प्रयास की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा कि यह सिर्फ केक नहीं, बल्कि पिता का अपने परिवार के लिए कभी खत्म न होने वाला प्यार है। वहीं, दूसरे यूजर ने पिता के समर्पण और कोशिश की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी कोशिशों को कोई हरा नहीं सकता। एक और यूजर ने बच्चे के भविष्य की कल्पना करते हुए लिखा कि बड़ा होकर वह दुनिया के तमाम महंगे केक खरीद सकेगा, लेकिन उसके दिल के सबसे करीब शायद यही जन्मदिन रहेगा।