फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   London Job Offers ₹90 Lakh a Year But It’s Far More Than Just Washing Designer Clothes

Viral: कपड़े धोने के मिलेंगे 90 लाख? लंदन की इस नौकरी का पूरा सच जानिए

Fri, 14 Aug 2026 04:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Aug 2026 04:05 PM IST
सार

Viral: लंदन की एक जॉब वैकेंसी सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें सालाना करीब 90 लाख रुपये का पैकेज बताया जा रहा है। हालांकि, यह नौकरी सिर्फ कपड़े धोने की नहीं है। इसमें महंगे डिजाइनर कपड़ों की देखभाल, लग्जरी कार चलाना, हाई-प्रोफाइल पार्टियों की व्यवस्था और मालिक के साथ विदेश यात्राएं करना शामिल है। साथ ही निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखना होगा।
 

विज्ञापन
London Job Offers ₹90 Lakh a Year But It’s Far More Than Just Washing Designer Clothes
90 लाख रुपये की नौकरी चाहिए? - फोटो : AI

विस्तार

सोचिए, कोई आपसे कहे कि कपड़े धोने की नौकरी के बदले सालाना करीब 90 लाख रुपये मिलेंगे, तो शायद पहली प्रतिक्रिया यही होगी कि ऐसी नौकरी आखिर मिल कहां रही है? लंदन की एक जॉब वैकेंसी इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी वजह से चर्चा में है। हालांकि, जब इस नौकरी की पूरी जिम्मेदारियां सामने आती हैं तो समझ आता है कि इतनी बड़ी सैलरी के पीछे काम भी उतना ही बड़ा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


कैसी है ये नौकरी?
ब्रिटेन की ‘द लेडी’ मैगजीन और ‘ब्यूचैम्प पार्टनर्स’ एजेंसी के जरिए सामने आई इस वैकेंसी को पहली नजर में लॉन्ड्री से जुड़ा काम माना जा सकता है। लेकिन असल में चुने जाने वाले व्यक्ति को एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी होंगी। सबसे पहले बात कपड़ों की। नौकरी में दुनिया के बेहद महंगे और नाजुक डिजाइनर कपड़ों की देखभाल करनी होगी। किस फैब्रिक को किस तरीके से धोना है, उसे कैसे सुखाना है और किस तरह सुरक्षित रखना है, इसकी जानकारी जरूरी होगी। यहां छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है, क्योंकि कपड़ों की कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन


कर्मचारी को करना होगा ये काम
इसके अलावा कर्मचारी को मालिक की लग्जरी कारें भी चलानी होंगी। मीटिंग या किसी इवेंट के लिए उन्हें सही समय पर पहुंचाना और वाहनों की देखभाल करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा। काम यहीं खत्म नहीं होता। घर पर होने वाली बड़ी और हाई-प्रोफाइल पार्टियों तथा आयोजनों की व्यवस्था भी इसी व्यक्ति को संभालनी होगी। मेहमानों का ध्यान रखना और घर का पूरा इंतजाम सुचारू रूप से चलाना भी उसकी जिम्मेदारियों में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार करनी होगी यात्रा
सबसे दिलचस्प हिस्सा है विदेश यात्राएं। बताया गया है कि मालिक साल में करीब 90 दिन ही लंदन में रहते हैं। बाकी समय वह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं। ऐसे में नौकरी करने वाले व्यक्ति को भी उनके साथ लगातार यात्रा करनी होगी। काम के घंटे तय नहीं होंगे और जरूरत पड़ने पर हर समय उपलब्ध रहना होगा। यानी 90 लाख रुपये का पैकेज केवल कपड़े धोने के लिए नहीं है। इस भूमिका में व्यक्ति को लॉन्ड्री एक्सपर्ट के साथ ड्राइवर, केयरटेकर और पर्सनल हेल्पर की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इसके साथ सबसे अहम शर्त गोपनीयता की है। मालिक की निजी जिंदगी और उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को बाहर साझा नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed