सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   snake bite vs spider bite mark differences symptoms how to identify

Snake News: कैसे पता करें सांप ने काटा है या मकड़ी ने? इस निशान को देखकर ऐसे करें पहचान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Snake News: गर्मी का मौसम आते ही सांप और कीड़ों के काटने का सिलसिला बढ़ जाता है। कई इनके काटने पर पहचान करना मुश्किल होता है कि किस जीव ने काटा है। ऐसे में आप इस खबर में दी गई जानकारी से पहचान कर सकते हैं। 

snake bite vs spider bite mark differences symptoms how to identify
कैसे पता करें सांप ने काटा है या मकड़ी ने? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Snake News: गर्मियों का मौसम आते सांप और कीड़ों का आंतक बढ़ जाता है। अक्सर इनके काटने मामले सामने आते हैं। गर्मी में सांप बिलों से बाहर आ जाते हैं। शिकार की तलाश में इधर-उधर घूमते हैं। कई बार लोगों इन पर पांव पड़ जाते हैं या खतरा महसूस होने पर यह काट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप और मकड़ी के काटने के निशान एक ही तरह होते हैं। ऐसे में कई बार लोग समझ नहीं पाते हैं कि सांप ने काटा है या दूसरे कीड़े ने या मकड़ी ने। इसलिए सही पहचान करना बहुत जरूरी होता है। सांप का जहर खतरनाक होता है और इलाज में देरी होने पर जान खतरे में पड़ सकती है। हम आपको अपनी खबर में शरीर पर नजर आने वाले निशान, दर्द का तरीका और लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आप आसानी से पहचान कर सकते हैं कि सांप के काटने का निशान है या मकड़ी के। 

Trending Videos


कैसा होता है मकड़ी के काटने का निशान? 

मकड़ी के काटने पर दो छोटे छेद दिख सकते हैं, लेकिन ये सांप जितने गहरे नहीं होते हैं। छेदों के आसपास लालिमा होती है, लेकिन कोई लक्षण नहीं नजर आते हैं। मकड़ी के काटने पर हल्की सूजन और खुजली होती है। कुछ मामलों में छोटा सा छाला या घाव भी बन जाता है। इससे लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, लेकिन जानलेवा नहीं होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप के काटने पर ऐसा होता है निशान

बताया जाता है कि सांप के काटने पर त्वचा पर दो गहरे छेद बन जाते हैं, जो उनके जहरीले दांतों के होते हैं। इन छेद के आसपास तेज दर्द, सूजन और कभी-कभी खून या त्वचा का रंग में बदलाव हो जाता है, तो ये सांप के ही होते हैं। जहरीले सांप के काटने पर चक्कर, उल्टी या सांस लेने में समस्या हो सकती है। यह लक्षण जल्दी शुरू हो सकते हैं। 

Royal Wedding Cake: करोड़ों की शादी, लाखों की कीमत और 3500 घंटे की मेहनत, चर्चा में शाही शादी का फ्रेंच केक

ऐसे करें अंतर 

सांप के काटने का निशान अधिक गहरा और साफ होता है, तो मकड़ी के काटने पर हल्के और सतही निशान होते हैं। सांप के काटने पर शरीर में लक्षण तेजी से फैलते हैं। मकड़ी के काटने पर उसी स्थान के आसपास रहता है। अगर दर्द तेजी से बढ़ता है, सूजन बढ़ता है या शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आपको संकतों से पता चलता है कि सांप ने काटा है, तो तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। 

Video: बाली में होटल से सामान चुराकर जा रहे थे भारतीय, सूटकेस से मिली ऐसी चीजें, जानकर उड़ जाएंगे होश

बरतें ये सावधानी

अगर आपको संकेतों में पता चलता है कि सांप ने काटा है, चूसने या घरेलू इलाज नहीं करना चाहिए। प्रभावित व्यक्ति को शांत रखने की कोशिश करें और ज्यादा हिलने-डुलने से बचाएं। समय पर इलाज मिलना ही सबसे सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed