Video: बाली में होटल से सामान चुराकर जा रहे थे भारतीय, सूटकेस से मिली ऐसी चीजें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Bali Hotel Indian Tourists Viral Video: सोशल मीडिया पर बाली घूमने गए भारतीय पर्यटकों का वीडियो वायरल हो रहा है। इन सभी को होटल से सामान चोरी कर ले जाते हुए पकड़ा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bali Hotel Indian Tourists Viral Video: हर किसी का सपना होता है कि वो अपने जीवन में एक बार जरूर विदेश घूमने जाए। लेकिन कुछ लोग विदेश जाने पर ऐसी हरकतें करते हैं, जिसकी वजह से देश की बदनामी होती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कुछ भारतीय पर्यटक होटल का सामान अपने बैग में भरकर ले जा रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
बाली के उबूद में स्थित अस्वरा रिजॉर्ट में 19 अप्रैल 2026 को ऐसी घटना हुई। इसने किसी को भी हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार भारतीय पर्यटक यहां पर छुट्टियां मनाने गए। घूमने के बाद जब वो चेकआउट करने लगे, तो होटल के कर्मचारियों को कुछ सामान गायब होने का शक हुआ। इसके बाद पर्यटकों के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें से ऐसे-ऐसे सामान निकले, जिसके बारे में आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा।
पर्यटकों के बैग से क्या-क्या मिला?
पर्यटकों के बैग की जांच की गई, तो उसमें से होटल के बाथ टॉवल, पूल टॉवल, किमोनो रोब्स (बाथरोब), हेयरड्रायर और डाइनिंग के बर्तन निकले। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने अपने बैग में होटल का पायदान और टीवी रिमोट का बॉक्स भर लिया था। होटल के कर्मचारियों ने जब सामान निकाले, तो वो लोग माफी मांगने लगे।
Arctic: धरती के सबसे ठंडे इलाके में छिपी ‘क्लाउड फैक्ट्री’ का खुलासा, जानें कैसे पिघलती बर्फ बनाती है बादल
पूरे मामले का वीडियो सोशळ मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। होटल मैनेजमेंट और पर्यटकों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई या न ही कोई केस दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।
INDIAN TOURISTS DO NOT LEARN 🤦🏻🤦🏻
— Tarun Gautam (@TARUNspeakss) April 21, 2026
Indian tourists, who stayed at Ubud, Bali (Indonesia) were caught by hotel-staff stealing stuff from the hotel.
Why would you go to a foreign country and do such cheap act/crime??
This is embarrassing to watch as an Indian. pic.twitter.com/ETtxJArCgl
Funny Video: शादी का मंच बना अखाड़ा, रस्म के बीच रस्गुल्ले की ठूसा-ठूसी देख सब रह गए हैरान
लोगों का भड़का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने सवाल किया है कि विदेश घूमने के लिए पैसा है, तो क्या इन सामान को खरीद नहीं सकते? एक शख्स ने लिखा है- ऐसे लोगों की वजह से भारत की बदनामी होती है।

कमेंट
कमेंट X