फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Wedding Cake: करोड़ों की शादी, लाखों की कीमत और 3500 घंटे की मेहनत, चर्चा में शाही शादी का फ्रेंच केक

Fri, 24 Apr 2026 12:03 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 24 Apr 2026 12:03 PM IST
सार

Royal Wedding Cake: हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में हुई एक शाही शादी ने लग्जरी का स्तर इतना ऊंचा कर दिया कि लोग हैरान रह गए। दिलचस्प बात यह रही कि इस शादी का असली केंद्र उकरीब 3 मीटर ऊंचा एक शानदार केक बन गया। 
 

विज्ञापन
French Chef Bastien Blanc Tailleur Designs Rs 22 lakh royal udaipur wedding cake for billionaire wedding
Royal Wedding Cake - फोटो : instagram/thejoee

Viral Luxury Wedding Cake: भारत में शादियां हमेशा से शान-ओ-शौकत और भव्यता का प्रतीक रही हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ आयोजन ऐसे भी हो जाते हैं जो नया इतिहास रच देते हैं। हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में हुई एक शाही शादी ने लग्जरी का स्तर इतना ऊंचा कर दिया कि लोग हैरान रह गए। इस शादी में जहां इंटरनेशनल स्टार का जलवा था, वहीं एक खास चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, एक विशाल और बेहद खास वेडिंग केक।



जब J-Lo से ज्यादा चर्चा में रहा केक
इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और परफॉर्मर जेनिफर लोपेज ने अपनी प्रस्तुति से महफिल सजाई। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि मेहमानों के बीच चर्चा का असली केंद्र उनका डांस नहीं, बल्कि करीब 3 मीटर ऊंचा एक शानदार केक बन गया। यह कोई साधारण केक नहीं था, बल्कि इसे दुनिया के जाने-माने फ्रेंच पेस्ट्री शेफ बास्टियन ब्लैंक-टेलर ने तैयार किया था, जो अपने एक्सक्लूसिव और महंगे कस्टम केक के लिए जाने जाते हैं।

Ganga River: वाराणसी, हरिद्वार या प्रयागराज कहां सबसे ज्यादा गहरी है गंगा? चौंकाने वाले हैं आंकड़े
Escalator Brushes: क्या सच में जूते साफ करने के लिए होते हैं ये ब्रश? जानिए क्या है इसका असली काम

French Chef Bastien Blanc Tailleur Designs Rs 22 lakh royal udaipur wedding cake for billionaire wedding
Royal Wedding Cake - फोटो : instagram/thejoee

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप
इस केक की सटीक कीमत तो सामने नहीं आई, लेकिन शेफ के मुताबिक उनके सबसे बेसिक कस्टम केक की शुरुआत ही लगभग 20-22 लाख रुपये से होती है। इतना ही नहीं, उनकी टीम आमतौर पर उन्हीं प्रोजेक्ट्स पर काम करती है, जिनका कुल बजट करोड़ों में होता है। ऐसे में इस रॉयल वेडिंग के केक की कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

French Chef Bastien Blanc Tailleur Designs Rs 22 lakh royal udaipur wedding cake for billionaire wedding
Royal Wedding Cake - फोटो : instagram/thejoee
3500 घंटे की मेहनत और अनोखा डिजाइन
इस शानदार केक को तैयार करने में शेफ और उनकी टीम ने कुल 3,500 घंटे लगाए। इसे पेरिस और भारत दोनों जगहों पर मिलकर बनाया गया। शादी के लिए कुल पांच केक तैयार किए गए थे, जिनमें मुख्य केक करीब 10 फीट ऊंचा था। इसका डिजाइन राजस्थान के महलों से प्रेरित था, जिसमें सफेद शुगर पेस्ट से बने गुंबद, हाथी और छतरियां थीं। यहां तक कि दो केक को समारोह के दौरान छत से नीचे उतारा गया, जिसने पूरे माहौल को और भव्य बना दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
French Chef Bastien Blanc Tailleur Designs Rs 22 lakh royal udaipur wedding cake for billionaire wedding
Royal Wedding Cake - फोटो : instagram/thejoee

किसकी थी ये शाही शादी?
यह आलीशान शादी अरबपति उत्तराधिकारिणी नेत्रा मंटेना और टेक एंटरप्रेन्योर वामसी गादीराजू की थी, जिसका आयोजन उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे समारोह पर लगभग 55 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि जेनिफर लोपेज ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए करीब 16.7 करोड़ रुपये फीस ली।

विज्ञापन
French Chef Bastien Blanc Tailleur Designs Rs 22 lakh royal udaipur wedding cake for billionaire wedding
Royal Wedding Cake - फोटो : instagram/thejoee

इस पूरी शादी में जहां हर चीज आलीशान थी, वहीं 3,500 घंटे की मेहनत से तैयार हुआ यह केक असली आकर्षण बन गया। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार शादी में स्टार कोई इंसान नहीं, बल्कि एक अद्भुत कारीगरी का नमूना था।

Viral Video: बेटी के प्यार में पिता ने बनवाया अनोखा टैटू, भर आया लाखों लोगों का दिल
Arctic: धरती के सबसे ठंडे इलाके में छिपी ‘क्लाउड फैक्ट्री’ का खुलासा, जानें कैसे पिघलती बर्फ बनाती है बादल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed