सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Iran Sharp Response to Trump Controversial Post Come and Visit India First, Then Speak

'कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना': ट्रंप के विवादित पोस्ट पर ईरान ने कसा तंज, भारत की तारीफ में कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और चीन के खिलाफ विवादित पोस्ट साझा किया, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले भारत सरकार ने इसपर आपत्ति जताते हुए करारा जवाब दिया और अब ईरान ने तंज कसते हुए कहा कि एक बार ट्रंप को भारत आकर देखना चाहिए, फिर बोलना चाहिए। 

Iran Sharp Response to Trump Controversial Post Come and Visit India First, Then Speak
ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप ने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को नरक जैसे देश कहा गया था और अमेरिका की नागरिकता नीति में बदलाव की मांग की गई थी। इस बयान के बाद ईरान ने ट्रंप पर तंज कसा है। भारत के मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र की संस्कृति और पर्यटन से जुड़ा एक वीडियो साझा किया और कहा कि ट्रंप को यहां की यात्रा सांस्कृतिक डिटॉक्स की तरह करनी चाहिए।

Trending Videos

पोस्ट में लिखा गया कि शायद किसी को ट्रंप के लिए एक वन-वे कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाहिए, जिससे उनका बिना मतलब का बयानबाजी कम हो सके। साथ ही लिखा गया कि कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने अमेरिकी टिप्पणीकार माइकल सैवेज के एक पॉडकास्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि इन देशों से लोग अमेरिका आकर बच्चे पैदा कर लेते हैं ताकि उन्हें नागरिकता मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन




भारत ने भी दिया था करारा जवाब  
बता दें कि इससे पहले भारत ने भी ट्रंप के इस पोस्ट पर करारा जवाब दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे गलत जानकारी, अनुचित और खराब स्वाद वाला बयान बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह टिप्पणी भारत-अमेरिका रिश्तों की वास्तविकता को नहीं दर्शाती, जो आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं। बाद में स्थिति को संभालने के लिए अमेरिकी दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रंप भारत को एक महान देश मानते हैं और वहां के नेतृत्व को अपना अच्छा मित्र समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed