'कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना': ट्रंप के विवादित पोस्ट पर ईरान ने कसा तंज, भारत की तारीफ में कही बड़ी बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और चीन के खिलाफ विवादित पोस्ट साझा किया, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले भारत सरकार ने इसपर आपत्ति जताते हुए करारा जवाब दिया और अब ईरान ने तंज कसते हुए कहा कि एक बार ट्रंप को भारत आकर देखना चाहिए, फिर बोलना चाहिए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और चीन के खिलाफ विवादित पोस्ट साझा किया, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले भारत सरकार ने इसपर आपत्ति जताते हुए करारा जवाब दिया और अब ईरान ने तंज कसते हुए कहा कि एक बार ट्रंप को भारत आकर देखना चाहिए, फिर बोलना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप ने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को नरक जैसे देश कहा गया था और अमेरिका की नागरिकता नीति में बदलाव की मांग की गई थी। इस बयान के बाद ईरान ने ट्रंप पर तंज कसा है। भारत के मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र की संस्कृति और पर्यटन से जुड़ा एक वीडियो साझा किया और कहा कि ट्रंप को यहां की यात्रा सांस्कृतिक डिटॉक्स की तरह करनी चाहिए।
पोस्ट में लिखा गया कि शायद किसी को ट्रंप के लिए एक वन-वे कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाहिए, जिससे उनका बिना मतलब का बयानबाजी कम हो सके। साथ ही लिखा गया कि कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने अमेरिकी टिप्पणीकार माइकल सैवेज के एक पॉडकास्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि इन देशों से लोग अमेरिका आकर बच्चे पैदा कर लेते हैं ताकि उन्हें नागरिकता मिल जाए।
भारत ने भी दिया था करारा जवाब
बता दें कि इससे पहले भारत ने भी ट्रंप के इस पोस्ट पर करारा जवाब दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे गलत जानकारी, अनुचित और खराब स्वाद वाला बयान बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह टिप्पणी भारत-अमेरिका रिश्तों की वास्तविकता को नहीं दर्शाती, जो आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं। बाद में स्थिति को संभालने के लिए अमेरिकी दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रंप भारत को एक महान देश मानते हैं और वहां के नेतृत्व को अपना अच्छा मित्र समझते हैं।

कमेंट
कमेंट X