{"_id":"69eabb5a40649f30ef04a1cc","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-24th-april-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: ट्रंप का ईरान से अभी जंग खत्म न करने का एलान, अमेरिका में भारत-RSS को लेकर गलतफहमी पर बोले होसबाले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: ट्रंप का ईरान से अभी जंग खत्म न करने का एलान, अमेरिका में भारत-RSS को लेकर गलतफहमी पर बोले होसबाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी से इनकार किया। उधर, आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने भारत और आरएसएस को लेकर अमेरिका में बनी गलत धारणाओं पर बयान दिया। एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश में महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराध तेजी से बढ़े हैं। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में 2031 तक अमीरों और अरबपतियों की संख्या में बड़ा इजाफा होने का अनुमान है। अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी में एक की मौत हुई। आईपीएल में चेन्नई ने मुंबई को हराया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे मेगा पार्किंग हब बनने की योजना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में लू का अलर्ट जारी हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
US: ट्रंप बोले- ईरान से जंग खत्म करने की जल्दबाजी नहीं, बातचीत जारी; परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, क्योंकि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी भी लंबी खिंच रही है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह खुद को किसी समय-सीमा में नहीं बांधना चाहते। उन्होंने कहा कि ईरान के नेतृत्व में 'अराजकता' की स्थिति है। पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
- फोटो : अमर उजाला
US: 'आरएसएस और भारत को लेकर अमेरिका में गलत धारणा', दत्तात्रेय होसबाले का बयान
राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि आरएसएस भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों से प्रेरित एक जन-आधारित स्वैच्छिक संगठन है। इसे आम तौर पर हिंदू संस्कृति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि संगठन चरित्र, आत्मविश्वास और सेवा की भावना वाले स्वयंसेवक तैयार करने के लिए रोजाना और साप्ताहिक एक घंटे की साखाएं चलाता है। इनके माध्यम से जीवन मूल्य सिखाए जाते हैं और समाज के लिए इंसान को तैयार किया जाता है। इसके साथ ही संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य भी करता है। संगठन से जुड़े स्वयंसेवकों ने 40 नागरिक संस्थाएं भी बनाई हैं। पढ़ें पूरी खबर

महिलाओं के खिलाफ बढ़े ऑनलाइन अपराध
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
महिलाओं के साथ बढ़ता ऑनलाइन अपराध: रोजाना 370 केस, टॉप पर नकली प्रोफाइल; अश्लील संदेश भी बढ़ा रहे परेशानी
महिलाओं के साथ ऑनलाइन अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच साल में इन अपराधों की संख्या 6,76,019 पहुंच गई है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर रोजाना 370 घटनाओं की सूचना दी जा रही। इनमें शीर्ष अपराधों की बात करें तो नकली प्रोफाइल, अश्लील संदेश, पहचान चोरी के सर्वाधिक मामले 4,89,790 सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर

भारत में तेजी से बढ़ेगी अरबपतियों की संख्या
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Knight Frank Wealth Report: 2031 तक देश में होंगे 25 हजार से ज्यादा अति धनाढ्य, 313 अरबपति
रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अगले पांच वर्षों यानी 2031 तक अरबपतियों की संख्या 51 प्रतिशत बढ़कर 313 हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अति-धनाढ्य व्यक्तियों (अल्ट्रा-हाई-नेटवर्थ-इंडिविजुअल, यूएचएनडब्ल्यूआई) की संख्या भी बढ़कर 25,217 तक पहुंचने का अनुमान है। यूएचएनडब्ल्यूआई वे लोग होते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ डॉलर या उससे अधिक होती है। वर्तमान में भारत में ऐसे 19,877 लोग और 207 अरबपति हैं। पढ़ें पूरी खबर

कमेंट
कमेंट X