मुंबई में बड़ा हादसा: शादी में आए लोग गड्ढे में गिरे; एक की मौत 10 घायल
भांडुप (पश्चिम) इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने इलाके में अफरातफरी मचा दी। यह घटना मेट्रो मॉल के पास जनता मार्केट के नजदीक एक निर्माणाधीन एसआरए बिल्डिंग के पास हुई, जहां एक गहरे गड्ढे में कई लोग गिर गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में एक निर्माणाधीन जगह पर लोगों का एक समूह गड्ढे में गिर गया, जिससे 25 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11.30 बजे जनता मार्केट के पास मेट्रो मॉल के पास हुई, जहां स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी की एक इमारत बन रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 11:29 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मातोश्री मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ लोग पास के निर्माणस्थल के गड्ढे में गिर गए। हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड (एमएफबी), पुलिस, 108 एंबुलेंस और वार्ड स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत पास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, ताकि उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिल सके।
इस घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भालचंद्र फल्ले (25) के रूप में हुई है, जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में मृत घोषित किया गया। वहीं, उन्होंने बताया कि दो घायल व्यक्ति, जिनकी पहचान श्रेयस सुर्वे (25) और हरिशंकर करवा (43) के रूप में हुई है, क्रमशः क्रिटिकेयर अस्पताल और अग्रवाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आगे बताया कि अन्य घायलों का इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार, घायलों में श्रेयस सुर्वे, अनिकेत कदम, जयदीप शाह, संकेत जुवतकर, आदित्य आहेर, अनिकेत महेश पाटिल, अंकित कुमार रोहित, जयवंत फरसाने, रमन यादव और हरीशंकर करवा शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान भालचंद्र फल्ले की मौत हो गई। वहीं, श्रेयस सुर्वे और हरिशंकर करवा के अलावा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। क्रिटिकेयर हॉस्पिटल और अग्रवाल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी भी देखने को मिल रही है। इस घटना में 19 से 43 साल की उम्र के कुल 11 लोग घायल हुए।

कमेंट
कमेंट X