'महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता': बंगाल में अमित शाह बोले- भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग को लेकर अमित शाह ने कहा कि बंगाल में जनता ने बदलाव के लिए मदतान किया है। उन्होंने पहले चरण में हुए रिकॉर्ड तोड वोटिंग के लिए जनता का धन्यवाद किया। आइए जानते हैं कि शाह ने और क्या-क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने जहां चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दिया है, वहीं अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारी में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण से पहले राजधानी कोलकाता में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी कोलकाता में प्रेस वार्ता कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए बंगाल की जनता को बधाई दिया। अमित शाह ने कहा कि कल के मतदान में बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया, जिसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद
प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह ने आगे चुनाव आयोग की पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग की पूरी टीम, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, चुनाव प्रक्रिया में जुड़े सभी अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस को बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद ऐसा चुनाव हुआ है जिसमें किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। शाह के अनुसार, यह अपने आप में एक चमत्कार जैसा है कि इतनी शांत और सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर तालमेल का परिणाम है, जिसने मतदान को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने पहले चरण में भारी मतदान के लिए मतदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की है और मतदान के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाह ने चुनाव आयोग की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई, जो बंगाल के चुनावी इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।
पुलिस बलों की भी सराहना की
अपने पोस्ट में शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से मतदान प्रक्रिया बिना किसी बड़ी बाधा के पूरी हो सकी। शाह ने इसे राज्य में अच्छे शासन के नए युग की शुरुआत बताते हुए दावा किया कि यह मतदान बंगाल में राजनीतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत है। अब सबकी नजरें कोलकाता में होने वाली उनकी प्रेस वार्ता पर टिकी हैं, जहां बीजेपी की आगे की चुनावी रणनीति और आगामी चरणों की दिशा तय हो सकती है।

कमेंट
कमेंट X