सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   India approved withdrawal Rs 30 billion to Maldives the amount will be received under SAARC swap agreement.

India-Maldives: भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की, सार्क स्वैप समझौते के तहत मिलेगी राशि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने मालदीव को आर्थिक सहायता के तहत 30 अरब रुपये की पहली किस्त मंजूर की है। यह राशि सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत दी जा रही है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत लगातार मालदीव की वित्तीय स्थिरता और जरूरतों में सहयोग करता रहा है।

India approved withdrawal Rs 30 billion to Maldives the amount will be received under SAARC swap agreement.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली राशि को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 30 अरब रुपये दी जाएंगी। यह जानकारी मालदीव में स्थित भारतीय उच्चायोग ने दी है। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ये धनराशि सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे की पहली किस्त के तहत जारी की जा रही है।

Trending Videos

यह भी पढ़ें-  क्या फेल हो गया ट्रंप का गोल्ड कार्ड वीजा प्लान?: भारी कमाई के दावे, लेकिन अब तक सिर्फ एक को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में हुआ था हस्ताक्षर 
इसमें आगे कहा गया है कि सार्क देशों के लिए मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था पर ढांचा के तहत मुद्रा वापसी पर आरबीआई और मालदीव सरकार के बीच अक्तूबर 2024 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की नई दिल्ली की राजकीय यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि मालदीव की ओर इस ढांचे के तहत अक्तूबर 2024 में ली गई 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की निकासी गुरुवार को परिपक्व हो गई।


यह भी पढ़ें- West Asia Crisis: भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, दी यह सलाह

1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद 
सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सुविधा का निपटान सरकार की अपनी वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विज्ञप्ति में कहा गया है, '2012 में सार्क स्वैप फ्रेमवर्क की शुरुआत के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने मालदीव को कुल 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का स्वैप समर्थन दिया है।

पड़ोसी पहले नीति में मालदीप की अहम भागीदार

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि मुद्रा विनिमय सुविधा मालदीव की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण तत्व साबित हुई है। पिछले साल, भारत ने मालदीव सरकार की ओर से उनके अनुरोध पर आपातकालीन वित्तीय सहायता के रूप में जारी किए गए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के ट्रेजरी बिलों को रोलओवर किया था। भारतीय दूतावास ने कहा, 'मालदीव भारत की पड़ोसी पहले नीति और विजन महासागर के तहत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। एक मित्र पड़ोसी के रूप में, भारत हमेशा से मालदीव के लिए प्रथम सहायता प्रदाता रहा है।”



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed