Jugaad Video: बर्तन धोने के लिए लड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, देखकर लोगों ने भी जोड़ लिए हाथ
Jugaad Video: कई बार सोशल मीडिया पर लोगों के अजब-गजब जुगाड़ दिमाग हिला देते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Funny Jugaad Video: आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदत बन चुका है। हर हाथ में फोन है और हर फोन में सोशल मीडिया के कई ऐप्स। कभी ऑफिस जाते वक्त, कभी खाली समय में, तो कभी रात को सोने से पहले, हम सब कुछ मिनट स्क्रोलिंग के लिए निकाल ही लेते हैं। इसी दौरान हमारी फीड पर ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो कभी हंसा देते हैं तो कभी दिमाग घुमा देते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर लोगों के अजब-गजब जुगाड़ दिमाग हिला देते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे।
Viral Video: बेटी के प्यार में पिता ने बनवाया अनोखा टैटू, भर आया लाखों लोगों का दिल
Viral Video: बनारस के घाट पर फर्राटेदार जापानी बोल रहा था शख्स, जापान के टूरिस्ट भी हुए फैन
वीडियो में क्या है खास?
वायरल क्लिप में एक पुरानी वाशिंग मशीन नजर आती है, जिसे देखकर लगता है कि अब उसका काम खत्म हो चुका है। लेकिन उसके मालिक ने उसे फेंकने की बजाय ऐसा जुगाड़ लगाया है, जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वीडियो में शख्स मशीन में पानी भरता है, फिर उसमें डिटर्जेंट डालता है और उसे चालू कर देता है। दिलचस्प बात ये है कि वह कपड़े नहीं, बल्कि बर्तन धोने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। मशीन में बर्तन ठीक उसी तरह धुलने लगते हैं जिस तरह कपड़े साफ होते हैं। लड़के का ऐसा दिमाग देखकर लोगों ने भी अपना सिर पकड़ लिया। अंत में वह अंगूठा दिखाकर इसे “बेस्ट आइडिया” भी बताता है।
देखें वीडियो
लोगों के रिएक्शन भी कम मजेदार नहीं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर aaminmagic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की क्रिएटिविटी झलक रही है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “ये तो अलग ही लेवल का टैलेंट है।” वहीं दूसरे ने कहा, “अब धुले हुए बर्तन भी धोने पड़ेंगे!” एक और यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “इसीलिए इसे वाशिंग मशीन कहते हैं, क्लॉथ वाशिंग मशीन नहीं।” इसके अलावा कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है।
Video Viral: सुनार की दुकान में घुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान
Video Viral: मेट्रो में चोरी करने से पहले दबोची गई महिला, जेबकतरी की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में शख्स ने किया ऐसा पोल डांस, देखकर लोगों ने फेर लिया मुंह

कमेंट
कमेंट X