सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Bomb Scare in Punjab Schools: Threatening Emails Received in Ludhiana and Bathinda

पंजाब के स्कूलों में बम का खौफ: लुधियाना और बठिंडा में धमकी भरे मेल आए, रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर भी हाई अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/बठिंडा (पंजाब) Published by: Naveen Updated Thu, 23 Apr 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में उस वक्त दहशत फैल गई जब दो स्कूलों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूलों को तुरंत खाली करवा लिया गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर पुलिस की टीमें मुस्तैदी से जांच में जुटी हैं

Bomb Scare in Punjab Schools: Threatening Emails Received in Ludhiana and Bathinda
बटिंडा में स्कूल का गेट बंद करता गार्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

महानगर के पुलिस प्रशासन में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गई जब उन्हें एक साथ सूचना मिली कि लुधियाना के तीन से चार स्कूलों में बम रखा गया है और स्कूलों के साथ साथ रेलवे ट्रैक भी उड़ाया जाएगा। धमकी देने वाले ने यह कहा कि आने वाले चौबीस घंटे में यह धमाके किए जाएंगे। आनन फानन में पुलिस प्रशासन की टीमें जिन स्कूलों को धमकी मिली थी वहां पहुंची।

Trending Videos


हालांकि उक्त मेल स्कूल प्रशासन की आधिकारिक मेल पर आई थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से तुरंत स्कूल में छुट्टी कर दी। कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों चारों स्कूलों में पुलिस पार्टियां भेजी ताकि चेकिंग करवाई जा सके। इसके अलावा जीआरपी को भी सूचना दे दी गई है कि वह अपने अधीन आने वाले रेलवे ट्रैक पूरी तरह से चेक करे। ताकि कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह सबसे पहली मेल शेरपुर स्थित सिप्रंग डेल पब्लिक स्कूल में आई। स्कूल की आधिकारिक मेल पर मेल आई कि 23 से चौबीस तारीख के बीच में स्कूल के अंदर ब्लास्ट होगा। इसके अलावा उसने मेल में बाकी के तीन स्कूलों के नाम भी दिए है और रेलवे ट्रैक के बारे में भी जानकारी दी है कि जहां धमाका करने की धमकी दी है।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद स्कूल में आनन फानन में छुट्टी कर दी गई और बच्चों के परिवार वालों को सूचना भेज दी कि वह जल्द से जल्द बच्चों को ले जाए। स्कूल में भगदड़ मच गई कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि स्कूल की तरफ से एक दम से छुट्टी कर दी गई। इसी दौरान पुलिस की टीम भी वहां आ गई तो लोगों को पता चला कि स्कूल में बम रखे जाने की धमकी है। बम स्कवायड की टीमों के साथ साथ पुलिस टीम पहुंची।

स्कूल का कोना कोना छान मारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस की टीमें बाकी के तीन स्कूलों में भी चेकिंग करने में लगी है और सिप्रंग डेल पब्लिक स्कूल और उसके आस-पास का एरिया भी जांचा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी के बाद चेकिंग की गई थी। मगर कुछ नहीं मिला है। बाकी चेक किया जा रहा है कि मेल कहां से आई थी और मेल भेजने वाला कौन है।

बठिंडा में दो बड़े स्कूल खाली, ईमेल से मची सनसनी

बठिंडा में उस वक्त दहशत फैल गई जब दो प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जेवियर और मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके साथ ही बठिंडा रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने की चेतावनी भरी ईमेल सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करवा लिया गया है और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर पुलिस की टीमें मुस्तैदी से जांच में जुटी हैं, यात्रियों और सामान की कड़ी चेकिंग की जा रही है।

धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जबकि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। हर पहलू से जांच जारी है और फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed