फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bloody Incident in Ludhiana: Artisan Murdered with a Stool While Sleeping at Hosiery Factory

लुधियाना में खूनी खेल: होजरी फैक्ट्री में सोते समय कारीगर की स्टूल मारकर हत्या, मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी

Thu, 23 Apr 2026 12:33 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Naveen Updated Thu, 23 Apr 2026 12:33 PM IST
सार

आरोपी युवक मृतक का भतीजा लगता था और उसे करीब एक महीने पहले धर्मेंद्र ही काम दिलाने के लिए यहां लेकर आया था। रात के वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
Bloody Incident in Ludhiana: Artisan Murdered with a Stool While Sleeping at Hosiery Factory
आरोपी की काबू कर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल सिटी स्थित संधू नगर के साथ लगती कालोनी जवंद विहार इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कारीगर की उसके ही साथी द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब दोनों फैक्ट्री में मौजूद थे। आरोपी ने सिर पर स्टूल से वार कर कारीगर को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रुप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब उनके साथी आए।

विज्ञापन


धर्मेंद्र को खून से लतपथ देख सभी हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक को दी और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया है जिसने वारदात को अंजाम दिया। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी कहानी पता लगाई जा सके कि उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक उमी भारद्वाज ने बताया कि तड़के उन्हें ठेकेदार राहुल का फोन आया जिसने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि फैक्ट्री में रह रहे लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल पड़ा है। इसके बाद आनन-फानन में एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। घायल धर्मेंद्र को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक धर्मेंद्र पिछले पांच-छह वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक मृतक का भतीजा लगता था और उसे करीब एक महीने पहले धर्मेंद्र ही काम दिलाने के लिए यहां लेकर आया था। रात के वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस घटना से धर्मेंद्र के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वह अपने पीछे पत्नी और चार साल की बेटी छोड़ गया है जो लखनऊ में रहते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है।


फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि घटना के हर पहलू की पुष्टि की जा सके। मालिक के अनुसार फैक्ट्री में दिन के समय छह लोग काम करते हैं, लेकिन रात को केवल ये दोनों ही वहां रुकते थे। थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed