फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurdwara Panjokhra Sahib attack case: CCTV footage of the attack on Mand and his son surfaces

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब हमला मामला: मंड व उनके बेटे पर हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara Panjokhra Sahib attack case: CCTV footage of the attack on Mand and his son surfaces
इंटरनेशनल टेररिस्ट फ्रंट के नेता को बचाने का प्रयास करते उनके सुरक्षा कर्मी व घेरती भीड़। वीडियो
- हमले के 10 दिन बाद आई सामने फुटेज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर 7 अगस्त को सिख नेता गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे पर हुए हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो गुरुद्वारे के मुख्य गेट के बाहर का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गुरसिमरन सिंह मंड अपने सुरक्षा घेरे के साथ कार में बैठे हैं। इसी दौरान कुछ सिख युवक उनकी गाड़ी के सामने आकर खड़े हो जाते हैं और देखते ही देखते तेजधार हथियारों से कार पर हमला कर देते हैं। इस दौरान मंड की वाई-प्लस सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिम हमलावरों को रोकने का प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद फुटेज में दिखता है कि मंड और उनका बेटा जान बचाने के लिए भीड़ के बीच से ही कार को तेजी से भगा ले जाते हैं, जबकि कुछ लोग गाड़ी के पीछे भागते दिखाई देते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed