फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar in Dera Sirasgarh, case filed against 25 unidentified people

Ambala News: डेरा सिरसगढ़ में किया हंगामा, 25 अज्ञात लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Dera Sirasgarh, case filed against 25 unidentified people
- पंजाब के बलबीर और सीके जस्सी समेत 25 लोगों पर आरोप, पुलिस की चेकिंग के दौरान भड़के थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। मुलाना थाना पुलिस ने डेरा सिरसगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, हंगामा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई यमुनानगर निवासी चमन लाल की शिकायत पर की है।
मामले में पंजाब के रहने वाले बलबीर बांगरड़, सीके जस्सी और मनजीत राय बल समेत 20 से 25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चमन लाल के अनुसार, वह 12 अगस्त को दर्शन के लिए डेरा सिरसगढ़ पहुंचे थे। उसी दौरान पंजाब नंबर की एक मिनी ट्रैवलर बस और इनोवा कार से कुछ लोग डेरा परिसर में आए। पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान जब उन्हें रोका गया, तो वे भड़क गए और पुलिसकर्मियों से उलझते हुए चेकिंग कराने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवादार मंदीप दास पर की अभद्र टिप्पणी
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने डेरा परिसर में जमकर हंगामा किया और सेवादार संत मंदीप दास के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी बलबीर बांगरड़ ने डेरा खाली कराने और उस पर जबरन कब्जा करने की धमकी दी, जबकि मनजीत राय बल ने गाड़ी से हथियार निकालने की बात कही।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को डेरा संत सरवन दास जी के लेटर पैड पर जारी एक नोटिस की जानकारी मिली, जिसमें डेरा खाली करने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, जब डेरा बल्लां के मैनेजर से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पत्र को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार कर दिया। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed