{"_id":"6a83095e18dc973d520ccb9a","slug":"five-accused-arrested-in-tarkedi-with-544-grams-of-chitta-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-205053-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तरकेड़ी में पांच 5.44 ग्राम चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तरकेड़ी में पांच 5.44 ग्राम चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 18 Aug 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर दी दबिश
पांच में चार आरोपियों पर पहले भी नशा तस्करी के दर्ज हैं मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन थाना पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर तरकेड़ी में एक घर पर दबिश देकर पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों में से साहिल शर्मा को छोड़कर अन्य चारों के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
पुलिस जांच के दौरान आरोपियों से कुल 5.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। आरोपियों की पहचान साहिल शर्मा आयु 29 निवासी तरकेड़ी, संतोष कुमार आयु 31 निवासी तरकेड़ी, विशाल पटियाल आयु 36 निवासी बारीं, अमित कालिया आयु 32 निवासी जंदली राजपूतां और संजीव कुमार उर्फ जहाजी आयु 45 निवासी बुधाना नादौन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है ताकि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं इसकी पुष्टि हो सके। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सोमवार को पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
कोट
तरकेड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर