फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deadline extended for submitting scientific survey report themes; portal to remain open until the 31st.

Hamirpur (Himachal) News: साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट की थीम जमा करवाने की तिथि बढ़ी, 31 तक खुला रहेगा पोर्टल

Tue, 18 Aug 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Aug 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र और राज्य स्तर पर साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट की थीम होगी जमा
विज्ञापन

10 से 17 वर्ष तक के विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकेंगे जमा
विद्यार्थियों की मांग पर हिमकॉस्टे ने बढ़ाई आवेदन तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहे विद्यार्थियों को अब राष्ट्र स्तर पर रिपोर्ट की थीम जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। हिमकॉस्टे ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में पंजीकरण की तिथि 15 अगस्त रखी गई थी, लेकिन विद्यार्थियों की मांग पर अब तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में अपनी रिपोर्ट की थीम ऑनलाइन जमा नहीं कर पाए हैं। राष्ट्र के अलावा राज्य स्तरीय पोर्टल पर 25 अगस्त तक ऑनलाइन रिपोर्ट की थीम जमा होगी। सर्वे रिपोर्ट में जूनियर व सीनियर वर्ग से 10 से 17 वर्ष के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
बाल विज्ञान सम्मेलन में छात्र छह गतिविधियों में भाग ले सकेंगें। हिमकॉस्टे ने ब्लॉक और जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए माह तय कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी की तरफ से हिमकॉस्टे साइट पर एक एप बनाई गई है। सभी स्कूलों को यूजर नाम व यूजर पासवर्ड मुहैया करवाए गए हैं,ताकि ऐप पर जाकर छात्रों के नाम रजिस्टर किए जा सकें।सम्मेलन में प्रत्येक स्कूल से विद्यार्थी तीन वर्गों में भाग ले सकते हैं। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में ग्यारहवीं और बारहवीं, सीनियर वर्ग में नौवीं-दसवीं और जूनियर वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। सम्मेलन में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी,गणित ओलंपियाड,विज्ञान गतिविधि कॉर्नर और साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

कोट
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट की थीम ऑनलाइन जमा करवाने की तिथि बढ़ाई गई है। विद्यार्थियों को इस अतिरिक्त समय का लाभ उठाकर निर्धारित पोर्टल पर समय रहते पंजीकरण और थीम जमा करवा सकेंगे। -राजेश गौतम, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed