{"_id":"6a82fab6ae340924d002cd65","slug":"rainwater-spells-trouble-for-farmers-in-lower-karha-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-205005-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोअर करहां में किसानों के लिए आफत बना बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोअर करहां में किसानों के लिए आफत बना बारिश का पानी
Tue, 18 Aug 2026 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
लोअर करहां गांव में बारिश के पानी से हुआ भूमि कटाव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राउंड रिपोर्ट सचित्र
खेतों की मिट्टी बही, गड्ढे बनने से किसानों को हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
लदरौर (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के गांव लोअर करहां में बारिश का पानी किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क किनारे नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सीधे खेतों में पहुंच रहा है। इससे किसानों की उपजाऊ भूमि को नुकसान हो रहा है और कई जगह खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे कुछ स्थानों पर नालियां बनाई हैं, लेकिन लंबे समय से इनकी उचित मरम्मत न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश के दौरान नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों की ओर बहने लगता है। इससे मिट्टी का कटाव हो रहा है और किसानों की जमीन धीरे-धीरे बह रही है।
बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने का असर खेतों में खड़ी मक्की की फसल पर भी पड़ा है। खेतों में पानी जमा होने और तेज बहाव के कारण फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। स्थानीय निवासी सुशील पाल, पुष्पा देवी, माया देवी, कश्मीरी लाल और तिलक राज आदि ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग से प्रभावित भूमि और फसल के नुकसान का आकलन करवाने की मांग की है। साथ ही लोक निर्माण विभाग से सड़क किनारे उचित नालियों का निर्माण और पुरानी नालियों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई गई है।
खेतों की मिट्टी बह रही है। फसल को भी नुकसान हो रहा है। यदि सड़क किनारे नालियों का रखरखाव सही होता तो बारिश का पानी खेतों में नहीं आना था। -रमना देवी, निवासी लोअर करहां
विज्ञापन
खेतों में मक्की की फसल है। बारिश से लगातार पानी खेतों में आ रहा है। कृषि विभाग को नुकसान का आकलन करना चाहिए। -सावित्री देवी, निवासी लोअर करहां
भूमि कटाव की समस्या काफी गंभीर हो चुकी है। यदि इस पर जल्द रोक नहीं लगी तो खेतों के भी नामो निशान मिट जाएंगे। -ओंकार चंद, निवासी लोअर करहां
-संबंधित विभागों से मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। किसानों की जमीन और फसल को और नुकसान से बचाया जा सके।-बलदेव सिंह, निवासी लोअर करहां
-भूमि कटाव की समस्या गंभीर है। इस बारे लोक निर्माण विभाग को सूचित कर दिया है। -सुनीता देवी, प्रधान, पंचायत करहां
कोट
-संबंधित पंचायत प्रधान की ओर से इस बारे में सूचना मिली थी। अस्थायी नालियों का निर्माण कर पानी को खेतों में जाने से रोकने की व्यवस्था की जाएगी। -राजेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण भोरंज