फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   60 shops inspected in Nadaun; 16 shopkeepers fined for selling tobacco products.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 60 दुकानों का निरीक्षण, तंबाकू उत्पाद बेचने पर 16 दुकानदारों के चालान

Tue, 18 Aug 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Aug 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
60 shops inspected in Nadaun; 16 shopkeepers fined for selling tobacco products.
नादौन में एक दुकान पर निरीक्षण करते हुए अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नादौन (हमीरपुर)। खुले में बीड़ी-सिगरेट और नियमों के विरुद्ध तंबाकू उत्पाद बेचने पर संयुक्त टीम ने सोमवार को नादौन शहर में 16 दुकानदारों के चालान किए। टीम ने करीब 60 दुकानों का निरीक्षण कर गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद भी मौके पर नष्ट करवाए। बीएमओ डॉ. राजेश भारद्वाज, अस्पताल सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह, जिला दवा नियंत्रक आकांक्षा शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की टीम ने सोमवार सुबह पुराना बाजार, अस्पताल के आसपास और अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की। स्कूलों के नजदीक स्थित दुकानों पर विशेष रूप से जांच की गई।


निरीक्षण के दौरान दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री, लाइसेंस और चेतावनी बोर्ड की जांच की गई। जहां नियमों में कमी पाई गई, वहां दुकानदारों को चेतावनी दी गई। डॉ. राजेश भारद्वाज ने कहा कि तंबाकू उत्पादों से संबंधित चेतावनी बोर्ड दुकान के सामने निर्धारित स्थान पर लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना कर तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed