{"_id":"69e99f3748207f67b607efb7","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4198847-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमत्कार के नाम पर धोखा: शरीर दर्द ठीक करने के बहाने महिला से अनाचार, आरोपी 'ढोंगी बाबा' हिमाचल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमत्कार के नाम पर धोखा: शरीर दर्द ठीक करने के बहाने महिला से अनाचार, आरोपी 'ढोंगी बाबा' हिमाचल से गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 11:41 AM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले में चमत्कार के नाम पर धोखाधड़ी कर महिला के साथ अनाचार का मामला सामने आया है, जिसमें पामगढ़ पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा (60 वर्ष), मूल निवासी नाशिक (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है
मामले के अनुसार, पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर रहा था। इसी दौरान पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने पहुंची, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का झांसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया।
बाद में आरोपी ने पीड़िता को 26 मार्च को बाजार में बुलाया और प्रसाद देकर अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर ले गया, जहां एक होटल में ठहराया। पीड़िता के अनुसार, वहां आरोपी ने शरीर दर्द के इलाज के नाम पर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती अनाचार किया। 1 अप्रैल को आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को लगातार फोन कर परेशान किया। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दबिश दी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया , उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।