{"_id":"69e35a430e3e9e44230a2f33","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4181280-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारात में बवाल: पौना गांव में बारातियों पर हमला, 5 युवक गंभीर घायल, एक की आंख फूटी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में बवाल: पौना गांव में बारातियों पर हमला, 5 युवक गंभीर घायल, एक की आंख फूटी, वीडियो वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 05:58 PM IST
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत पौना गांव में बरात के दौरान जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बरात में शामिल युवकों पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद हुई है।
बताया जा रहा है कि खोखरा गांव से पुनउराम यादव के यहां बरात पौना गांव पहुंची थी। इसी दौरान परघनी कार्यक्रम के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
हमले में करीब 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनेश्वर यादव, अविनाश बरेठ, देवराज बरेठ और दूल्हे के पिता अशोक यादव शामिल हैं, जो सभी खोखरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, लोकेश यादव निवासी खरौद की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना में दूल्हे के पिता की भी बेरहमी से पिटाई की गई। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में कराया गया। बताया जा रहा है कि पूनाऊराम यादव के यहां यह बरात आई थी, जिसमें शामिल बारातियों को निशाना बनाया गया। फिलहाल मुलमुला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।