{"_id":"69e2fd7bf427b55e9b094e17","slug":"video-bloody-clash-outside-school-gate-in-jalandhar-class-12-student-attacked-with-a-kirpan-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में स्कूल गेट के बाहर खूनी झड़प, 12वीं के छात्र पर किरपाण से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में स्कूल गेट के बाहर खूनी झड़प, 12वीं के छात्र पर किरपाण से हमला
जालंधर के जेपी नगर स्थित स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब दो छात्रों के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद गेट नंबर 4 के बाहर 12वीं कक्षा के एक छात्र पर कुछ युवकों ने किरपाण और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल छात्र की मां के अनुसार, विवाद की शुरुआत कक्षा में मामूली हंसी-मजाक से हुई थी। शिक्षक द्वारा दोनों पक्षों में समझौता भी कराया गया था, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई। आरोप है कि छुट्टी के बाद एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। परिजनों का कहना है कि घायल छात्र को उसके साथी खून से सनी हालत में घर छोड़कर आए। परिवार ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पिता का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक न तो आरोपी पक्ष सामने आया और न ही स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट रुख अपनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि अब उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, आरोपी छात्र की मां का कहना है कि झड़प में उनका बेटा भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।