{"_id":"69e27e1abbed9880ab0a443e","slug":"video-elderly-cyclist-crushed-to-death-by-speeding-pickup-truck-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत, VIDEO
शहर कोतवाली के महाराजगंज में पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार ईशू (60) की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सदर एसडीएम रविश गुप्ता के मुआवाजा दिलाने व पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर सुबह 6.15 बजे से चल रहा जाम सुबह 9.15 बजे समाप्त हो गया।
कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया शेखपुर गांव के सामने वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर बने कट से सुबह करीब छह बजे करिमाबाद सोनहरिया निवासी ईशू (60) साइकिल से मार्ग पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल में धक्का मार दिया। जबतक राहगीर और आसपास के लोग कुछ समझ पाते पिकअप से कुचलकर वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महाराजगंज के पास सुबह 6.15 बजे वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन जाम कर दिया। कोतवाली पुलिस ने काफी समझाने- बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। यहीं नहीं सड़क पर पड़े शव को भी ग्रामीणों ने उठाने नहीं दिया। जानकारी होने पर पहुंचे एसडीएम रविश गुप्ता ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने व पिकअप चालक को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के आश्वासन दिया, तब जाकर सुबह 9.15 बजे जाम समाप्त हुआ। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि सदर एसडीएम के समझाने- बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक ईशू के छोटे भाई मान सिंह की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।