{"_id":"69e22777fb1f195a350cc970","slug":"video-girlfriend-kills-boyfriend-in-hotel-room-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हथाैड़े और धारदार हथियार से किए वार, शादीशुदा महिला ने मामा को बेरहमी से मारा; होटल के कमरे में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हथाैड़े और धारदार हथियार से किए वार, शादीशुदा महिला ने मामा को बेरहमी से मारा; होटल के कमरे में मिली लाश
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के आगरा-ग्वालियर रोड स्थित इटौरा में शुक्रवार दोपहर एक होटल के बंद कमरे में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। घटना इटोरा गांव स्थित होटल ताजपथ की तीसरी मंजिल के एक कमरे की है, जहां एक महिला ने युवक की हत्या करने के बाद खुद ही रिसेप्शन पर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार करीब 12 बजे एक महिला और युवक होटल में आए और कमरा किराए पर लिया। कुछ देर बाद महिला कमरे से बाहर आई और होटल स्टाफ को बताया कि उसने युवक की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी के गांव शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय खिल्लो पुत्र होरीलाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक रिश्ते में महिला का मामा लगता है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि युवक की हत्या हथौड़े और धारदार हथियार से हुई है। महिला से गहन पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। एसीपी सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में होटल की सघन चेकिंग कराई गई, जिसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही थीं और अवैध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। होटल संचालक रोहित टूंडला का रहने वाला है। वह चार महीने से होटल को किराए पर चला रहा था। पुलिस होटल संचालक से भी मामले की पूछताछ कर रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर हत्या की वजह पता करने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।