{"_id":"69e1c51d09cb1c4357095841","slug":"video-effluent-from-kasurs-leather-factories-has-reached-indias-sutlej-river-causing-distress-among-the-people-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कसूर की चमड़ा फैक्ट्रियों का गंदा पानी भारत के सतलुज दरिया में पहुंचा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसूर की चमड़ा फैक्ट्रियों का गंदा पानी भारत के सतलुज दरिया में पहुंचा, लोग परेशान
कसूर (पाकिस्तान) के गंदे नाले से चमड़ा फैक्ट्रियों का गंदा पानी भारत के सीमावर्ती गांव टेंडी वाला की तरफ से सतलुज दरिया में पहुंच रहा है। इसमें मरी मछलियां तैर रही हैं। पानी में गंदी बदबू आ रही है। यही नहीं इस पानी से ग्रामीणों को चमड़ी रोग हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि ये पानी पाकिस्तान के कसूर की चमड़ा फैक्ट्रियों का है, जो कसूर के गंदे नाले से भारत के सतलुज दरिया में पहुंच रहा है। यही पानी भारतीय गांव के पशु पीते हैं। ग्रामीण कपड़े धोने के अलावा नहाते हैं। ये पानी उनके शरीर को नुक्सान पहुंचा रहा है। पहले दरिया गांव टेंडी वाला से दूर था। पिछले साल आई बाढ़ के चलते दरिया में जमीन समां गई और दरिया टेंडी वाला पहुंचने के कारण लोगों को बदबू आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यही पानी भूजल में मिलने के कारण उनके हैंडपंपों में आ रहा है। इसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं।
ग्रामीण बलबीर सिंहव राम सिंह ने बताया कि इस संबंधी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिकायत भी दी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दरिया गांव तक पहुंचने के कारण पानी की पाइपें भी दरिया में आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।