{"_id":"69e112bb63900fda490a1eb9","slug":"video-janaganaena-ka-pahal-caranae-ma-makana-sacakaranae-ka-le-shanpr-haaa-parashakashhanae-video-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, VIDEO
जिले में 22 मई से शुरू हो रहे जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के कार्य के लिए प्रगणकों, सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण की शुरूआत बृहस्पतिवार को तहसील स्तर पर हुई। बृहस्पतिवार को नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं की रीढ़ हैं। इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें।
डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और शत-प्रतिशत डिजिटल (सीएमएमएस पोर्टल) तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 06 मई की समयावधि में संबंधित तहसील पर आयोजित किया जा रहा है। स्व गणना का कार्य 07 मई से 21 मई संचालित किया जाएगा। 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे। डीएम ने जनपद वासियों से जनगणना राष्ट्रीय कार्य में सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होने जनपद वासियों से स्व गणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण की अपील किया है। इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।