{"_id":"69e0d449cb882e9b80033b89","slug":"video-women-share-views-on-nari-shakti-vandan-act-seek-equal-role-in-policy-making-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने रखे सशक्त विचार, नीति निर्माण में भागीदारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने रखे सशक्त विचार, नीति निर्माण में भागीदारी की मांग
मुजफ्फरनगर जनपद के रूड़की रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन एक्ट को लेकर अपने सशक्त विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में गृहिणी से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
महिलाओं का कहना था कि राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें नीति निर्माण में भी समान भागीदारी मिलनी चाहिए।
निजी स्कूल संचालिका शालिनी शर्मा ने कहा कि राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाएं निश्चित रूप से और अधिक सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस अधिनियम के समर्थन में आगे आना चाहिए, ताकि नीतियों के निर्धारण में उनकी बौद्धिक क्षमता से देश के विकास को नई दिशा मिल सके।
वहीं राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका सुचित्रा सैनी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में “प्रधान पति” जैसे शब्दों की छाया में नहीं आना चाहिए, बल्कि पद की गरिमा और महत्व को समझते हुए स्वयं नेतृत्व करना चाहिए।
कार्यक्रम में राखी, पूजा, रेणु, वैष्णवी, निरुपमा, डॉ. वंदना शर्मा, पूजा द्विवेदी और वर्षा समेत कई महिलाओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।