Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Laptop and Important Documents Worth ₹28,000 Stolen from Bolero After Breaking Its Window in Rewari
{"_id":"69df539ab02f113efe0b81df","slug":"video-laptop-and-important-documents-worth-rs28000-stolen-from-bolero-after-breaking-its-window-in-rewari-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में बोलेरो का शीशा तोड़कर 28 हजार में लैपटॉप व जरूरी दस्तावेज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में बोलेरो का शीशा तोड़कर 28 हजार में लैपटॉप व जरूरी दस्तावेज चोरी
शहर के दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखे दो बैग चोरी कर लिए। बैग में लैपटॉप, 28 हजार रुपये नकद, तीन पेन ड्राइव और ऑफिस के जरूरी रजिस्टर मौजूद थे। पूरी वारदात को महज चार मिनट में अंजाम दिया गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक बाइक पर आते और वारदात के बाद फरार होते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सोनू, निवासी गांव बिहारीपुर ने बताया कि वह एंबुलेंस और होमकेयर सर्विस का काम करता है। वह दोपहर करीब तीन बजे अपने जीजा की टेंपरेरी नंबर वाली बोलेरो लेकर दिल्ली रोड स्थित मामा के ऑफिस पहुंचा था। उन्होंने बताया कि वह करीब पांच बजे जब वापस गाड़ी के पास पहुंचे तो बोलेरो का दाहिना शीशा टूटा हुआ मिला और उसमें रखे दोनों बैग गायब थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।